PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की +2 की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन,110 छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए,

Students of SSC 2 Brought Laurels by their exemplary performance in Board Exams

PTB News “शिक्षा” : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की छात्राओं द्वारा पंजाब स्कूल बोर्ड द्वारा आयोजित +2 की परीक्षाओं में गौरवशाली प्रदर्शन प्रदर्शित कर संस्था को गौरवान्वित किया। आट्र्स वर्ग में कु. हर्षिता जैन एवं जसनीत धनंजल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, कु. रश्मीन कौर ने 97.89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं कु. वंशिता एवं प्रगति वडेरा ने 97.5 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान हासिल किया।

कामर्स वर्ग में कु. तानिया ने 96.5 प्रतिशत अंकों से पहला, कु. शामली, सिमरनदीप, सुरभि, प्रभलीन एवं हुनरप्रीत ने 96 प्रतिशत अंकों से दूसरा एवं कु. अंकिता और महताब कौर ने 95 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान हासिल किया। मेडिकल वर्ग में कु. दिव्या आहुजा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला, कु. सिमरन सोढी ने 90.8 प्रतिशत अंकों से दूसरा एवं कु. इशिका ने 89.2 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नॉन मेडिकल वर्ग में कु. स्मृति एवं अनुभा ने 95 प्रतिशत अंकों से पहला, कु. उपिन्दर एवं इरा भाटिया ने 94.2 प्रतिशत अंकों से दूसरा एवं कु. जैसमीन ने 93.6 प्रतिशत अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में कुल 30 छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए एवं कुल 95 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता का परिचय दिया। संस्था की सभी छात्राएं फस्र्ट डिवीजन में उत्तीर्ण हुई।

विभिन्न विषयों के वर्गों में कुल 110 छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था का मान बढ़ाया। छात्राओं द्वारा प्राप्त शानदार अंकों के लिए संस्था प्रबंधकों ने अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने हमारी संस्था एवं हमारे प्रति विश्वास जताया जिससे छात्राओं ने अपने अथक परिश्रम के द्वारा अच्छे अंक प्राप्त कर अपने अभिभावकों, गुरुजनों एवं संस्था के मान-सम्मान में बढ़ौतरी की।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजित छात्राओं को तहे दिल से बधाई दी एवं कहा कि एच.एम.वी. संस्था छात्राओं का केवल शैक्षणिक विकास ही नहीं करती बल्कि सर्वांगीण विकास करने में भी सक्षम है। श्रीमती मीनाक्षी स्याल, स्कूल कोआर्डिनेटर ने विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त उत्कृष्ठ परिणाम के लिए उनको बधाई दी।

एवं कहा कि हमारी संस्था पिछले कई दशकों से ही अपने उचित यत्नों एवं प्रयासों से विद्यार्थियों का सर्वोन्मुखी विकास कर उन्हें श्रेष्ठ और उच्च भविष्य प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास रहती है ताकि वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर एक स्वस्थ खुशहाल समाज का निर्माण कर सके।