PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, नजदीक एनआईटी के विद्यार्थियों ने ग्रुप का नाम पूरे ज़िले में किया रोशन।

students-of-st-soldier-group-shinned-in-zone-west-no-4-games

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, नजदीक एनआईटी के विद्यार्थियों ने ज़ोन वेस्ट नंबर चार प्रतियोगिता जीतकर ग्रुप का नाम रोशन किया। ग्रुप के फिटनेस कोच करणवीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 26 स्कूलों (सरकारी और निजी स्कूलों सहित) ने भाग लिया था।

.

.

इस प्रतियोगिता में कुल 91 टीमों ने भाग लिया। इतने मुकाबले में ग्रुप के छात्रों ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया। अलग-अलग खेलों में चयनित होने वाले विद्यार्थी इस प्रकार हैं: दिनेश, पवनदीप सिंह, नवदीप, आशीष, सहजप्रीत सिंह ने वॉलीबॉल मैच अंडर 17 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया,

.

.

छात्र साहिल मेहता और हर्षित जोशी ने क्रिकेट टीम अंडर 17 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया, आयुष कुमार ने जिला स्तरीय बैडमिंटन टीम अंडर 19 वर्ग में चयन किया, छात्र शांतनु मिश्रा, आदित्य शर्मा, बविश्य टोहन ने हैंडबॉल जिला स्तरीय टीम अंडर 19 वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर ज़िला स्तर टीम मैं स्थान बनाया।

.

बास्केटबॉल टीम में विभिन्न श्रेणियों में चयनित छात्रों में देव प्रताप सिंह, सूरज, आर्यन, अरुण, आदित्य आनंद, गुरशान, जसकरण सिंह और हर्ष महे शामिल हैं। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उनकी सराहना की और उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

.

.