PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

इनोसेंट हार्ट्स के युवा टूरिज्म क्लब द्वारा विद्यार्थियों के लिए ‘जंग-ए-आज़ादी’ के शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन,

Students of YUVA-Tourism Club of Innocent Hearts organized an Educational Tour to ‘Jung-e-Azadi'

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड व कैंट जंडियाला रोड) के युवा टूरिज्म क्लब द्वारा कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण ‘जंग-ए-आज़ादी’ का आयोजन किया गया ताकि विद्यार्थी देश के स्वतंत्रता सेनानियों व देश की आज़ादी के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदानों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।

वहाँ विद्यार्थियों को ‘जंग-ए-आज़ादी’ डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाई गई, जिसमें दिखाया गया कि शहीद ऊधम सिंह, करतार सिंह सराभा, सरदार भगत सिंह आदि स्वतंत्रता सेनानियों को देश की आज़ादी के लिए किस तरह अपनी जान देनी पड़ी। इस मूवी में बच्चों को जलियाँ वाले बाग की घटना का दृश्य दिखाया गया कि किस प्रकार जनरल डायर ने निरीह भारतीयों पर गोलियाँ बरसाई और उन्हें अपने प्राणों से हाथ धोने पड़े।

जिसे देखकर बच्चे भावुक हो उठे। विद्यार्थियों को विभिन्न संग्रहालयों में ले जाया गया, जिसमें दृश्य चित्रों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और उसमें भाग लेने वाले सेनानियों की भूमिका को रेखांकित किया गया। वहाँ की एक प्रशिक्षिका के द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि जंग-ए-आज़ादी का प्रत्येक संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब की भूमिका के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करता है। यह यादगार हाल राष्ट्रीय आज़ादी संग्राम में पंजाबी के महान और बेमिसाल योगदान को दिखाता है।

Latest News