PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

फ्लाइट से निकलने लगा अचानक धुंआ, इमरजेंसी लैंडिंग कर बचाई गई 100 यात्रियों की जान,

Sudden smoke started coming out of the flight the lives of 100 passengers were saved by making an emergency landing

PTB Big News नई दिल्ली : दिल्ली से दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में सोमवार को बड़ा हादसा होते बचा। उड़ान के दौरान इस फ्लाइट में अचानक से धुंआ निकलने लगा, जिसके बाद इसे पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया। इस विमान में 100 यात्री सवार थे, आपात स्थिति में विमान उतारकर सभी यात्रियों की जान बचाई गई।

जानकारी के मुताबिक, कतर एयरवेज की क्यूआर579 फ्लाइट ने दिल्ली से दोहा के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान के कार्गो होल्ड से अचानक से धुंआ निकलने लगा। इसके बाद इस उड़ान को पाकिस्तान के लिए मोड़ दिया गया और वहां पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर विमान को खाली करा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि, विमान की जांच की जा रही है।

वहीं कतर एयरवेज की ओर से इस घटना पर बयान जारी किया गया। एयरवेज की ओर से कहा गया है कि, विमान की जांच की जा रही है, साथ ही यात्रियों को दोहा ले जाने के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था भी की जा रही है। एयरवेज की ओर से असुविधा के लिए यात्रियों से क्षमा मांगी गई है।