PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में फिर चली गोली, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप,

suddenly-bullet-fired-while-cleaning-government-pistol-sub-inspector-bhupinder-singh-died-on-spot

.

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में सरकारी पिस्टल साफ करते समय सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय सीआईए सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ग्रामीण इलाके में काम कर रहे थे। भूपिंदर सिंह भोगपुर के रहने वाले थे। मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नंबर 2 के SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया कि

.

.

सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह शाम करीब 6.30 बजे CIA स्टाफ देहाती दफ्तर के पास पार्किंग में अपनी कार में बैठकर 9mm की सरकारी पिस्तौल साफ कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी पिस्तौल से गोली चल गई, जो उनके सिर में लगी, जब पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली तो भूपिंदर सिंह की मौत हो चुकी थी।

.

suddenly-bullet-fired-while-cleaning-government-pistol-sub-inspector-bhupinder-singh-died-on-spot

.

.

एएसआई विजय कुमार ने कहा कि उन्होंने फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की एक टीम को मौके पर बुलाया और मृतक की कार और उसकी सरकारी पिस्तौल जब्त कर ली हैं। भूपिंदर सिंह की पत्नी कुलजीत कौर के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

.

.

.