PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

सूफी सिंगर Noora Sisters के पिता का इलाज कंट्रोवर्सी में घिरा, QR Code जारी करने पर छिड़ा विवाद

Sufi singer Noora Sisters' father's treatment surrounded by controversy

PTB Big News जालंधर : जालंधर की रहने वाली और पंजाबी सूफी सिंगर ज्योति नूरां-सुल्ताना नूरां का एक आडियो सामने आया है। इसमें वह ये कह रही हैं कि पिता के इलाज के दौरान पैदा हुई कंट्रोवर्सी में किसी की जान चली जाएगी। बहन रितु का आरोप है कि ज्योति परिवार को इस बात को मीडिया में उछालने से रोक रही हैं कि करोड़पति होने के बावजूद वह पिता का हाल तक जानने नहीं पहुंची।

.

.

बता दें कि ज्योति और सुल्ताना नूरां के पिता गुलशन मीर किडनी की प्रॉब्लम के चलते पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से अस्पताल में हैं। परिवार ने दावा किया कि डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कहा है। इसके लिए 15 से 20 लाख रुपए खर्च आएगा। इस पर परिवार ने लोगों से मदद मांगने के लिए एक क्यूआर कोड जारी कर दिया। परिवार का आरोप है कि इसे लेकर ज्योति और उसके पति उस्मान उर्फ अभि ने आपत्ति जताई और क्यूआर कोड डिलीट करने के लिए कहा।

.

.

परिवार ने जब ये बात कही कि हम क्यूआर कोड डिलीट कर देते हैं, पहले अपने पिता की मदद तो करो, इतना पैसा हम कहां से लाएंगे। ज्योति की बहन रितु नूरां ने आरोप लगाया कि इसके बाद उनको फोन पर गालियां दी गईं, धमकाया गया और भाई को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई। जालंधर के मशहूर सूफी गायक गुलशन मीर की सेहत और उनके इलाज के लिए जुटाए जा रहे

.

यह भी पढ़ें : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जज पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक वीडियो से जुड़ा है मामला,

.

फंड को लेकर नूरां परिवार में विवाद गहराया तो रितु नूरां ने अपनी बहनों (नूरां सिस्टर्स) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को वह अपनी मां के साथ थाने पहुंची और बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर और क्यूआर शेयर कर लोगों से मदद मांगी थी। इस पर परिवार के कई लोगों को आपत्ति हो गई और वो इसे डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं।

.

यह भी पढ़ें : स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

.