Sukhbir Singh Badal announces SAD will extend free education facility to SC and BC students on forming govt in Punjab
साधु सिंह धर्मसोत को भी एक महीने में डाल दिया जाएगा जेल में,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” / फगवाड़ा / जालंधर : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि पंजाब में सरकार बनने के बाद अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी, यहां तक कि उन्होने दोआबा क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया है /
.शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके षडयंत्रकारी साथी पूर्व अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के निदेशक से कांग्रेस विधायक बने बलविंदर सिंह धालीवाल के खिलाफ पार्टी के राज्य व्यापी विरोध प्रदर्शन में विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे /
.उन्होंने एस सी छात्रों का आश्वासन दिया कि एक बार अकाली दल के सत्ता में आने पर धर्मसोत को एक महीने के भीतर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा और उनके गिरोह द्वारा गबन किए गए 64 करोड़ रूपये बरामद कर अनुसूचित जाति के छात्रों को वापिस कर दिए जाएंगे / सरदार बादल ने फगवाड़ा के विधायक बलविंदर धालीवाल के आवास पर मार्च का नेतृत्व किया तथा इसके नजदीक धरना दिया /

इससे पहले रैली में सरदार बादल ने कहा कि एक बार अकाली दल के सत्ता में आने के बाद वह स्नातक स्तर तक अनुसूचित जाति और बीसी छात्रों को मुफ्त शिक्षा सुविधा प्रदान करेगा / उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर विश्वविद्यालय शिरोमणी अकाली दल की सरकार के कार्यकाल के डेढ़ साल के भीतर ही स्थापित कर दिया जाएगा /
अकाली दल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से यह भी पूछा कि वे पिछले चार साल में पंजाबियों के लिए किए गए कोई एक काम बताएं / उन्होंने कहा कि अन्य कुछ करना तो भूल ही जाओ, मुख्यमंत्री ने पिछले चार साल के दौरान सरदार परकाश सिंह बादल द्वारा एससी और बीसी समुदाय को दिए गए लाभों में कटौती की थी / बुढ़ापा पैंषन और नीले कार्ड तक हटा दिए गए /
. .शगुन स्कीम का लाभ अल्पाधिकार प्राप्त दुल्हनों को नही दिया गया है / सेवा केंद्रो को बंद कर दिया गया है / कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता नही दिया जा रहा है, क्योंकि वेतन आयोग में जानबूझकर देरी की जा रही है / उन्होंने कहा कि हालांकि जनता को परेशानी हो रही है, इसके बावजूद कांग्रेस विधायक शराब और रेत माफिया ड्रग तस्करों से महीनावार पैसे वसूल कर लूटा जा रहा है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Sukhbir Singh Badal announces SAD will extend free education facility to SC and BC students on forming govt in Punjab




































