PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Sunil Jakhar ने पंजाब सरकार की नाकामी व केजरीवाल के दावे पर उठाए सवाल,

Sunil Jakhar questions Punjab government failures and Kejriwal claims

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : आज यानि फगवाड़ा में सुबह के समय अज्ञात हमलावरों द्वारा एक Sudhir Sweet Shop की दुकान पर करीब सात राउंड फायरिंग की घटना से पंजाब में कानून-व्यवस्था और सरकार के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वारदात मुख्यमंत्री की प्रस्तावित फेरी से ठीक पहले हुई, जिससे इसे लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस घटना को साझा करते हुए

.

.

AAP सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर निशाना साधा है। घटना मंगलवार देर शाम फगवाड़ा के व्यस्त इलाके में हुई, जहां दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने एक मिठाई दुकान को निशाना बनाते हुए लगातार सात गोलियां चलाईं। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकान और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर कुछ ही सेकंड में फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

.

यह भी पढ़ें : Sweet Shop पर चली सुबह के समय कई राउंड गोलियां, पुलिस जाँच में जुटी,

.

पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे पहले भी फगवाड़ा में AAP नेता दलजीत सिंह राजू के घर पर इसी तरह की ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात हुई थी, जिसे अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है। लगातार दो बड़े हमलों ने प्रशासन की गैंगस्टर-विरोधी मुहिम पर संदेह खड़ा कर दिया है। इसी बीच, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के हालिया बयान ने राजनीतिक चर्चा को और तेज कर दिया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब की महिला IPS डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को किया गया बहाल, तरनतारन उपचुनाव में किया गया था सस्पेंड,

.

केजरीवाल ने दावा किया था कि पंजाब में सभी गैंगस्टरों को एक हफ्ते के भीतर भागने पर मजबूर कर दिया जाएगा और राज्य में गैंगस्टरवाद खत्म करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्रवाई होगी। लेकिन फगवाड़ा की यह घटना के बाद विपक्षी दलों को सवाल उठाने का मौका मिल गया है। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने कटाक्ष करते हुए कहा- क्या सरकार वास्तव में गैंगस्टरों पर काबू पा सकती है, या फिर जनता को उनके रहमो-करम पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि ताबड़तोड़ फायरिंग की दो घटनाएं सरकार की नाकाम सुरक्षा रणनीति को उजागर करती हैं।

.

यह भी पढ़ें : 2026 का सबसे बड़ा IPO भारत कोकिंग कोल आज से खुला, 50% प्रीमियम के मिले संकेत,

.

सुनील जाखड़ ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डाल लिखा- AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के 7 दिनों में गैंगस्टरों को खत्म करने के दावे के बीच, मुख्यमंत्री की फेरी से ठीक पहले आज फगवाड़ा में गैंगस्टरों ने एक मिठाई की दुकान पर 7 फायर कर पुलिस की जगह खुद ही सरकार को सलामी दे दी है। इससे पहले भी फगवाड़ा में AAP के ही नेता दलजीत सिंह राजू के घर इसी तरह ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। क्या AAP सरकार इस मामले में कुछ करने में सक्षम भी है या फिर लोगों को गैंगस्टरों के रहमो-करम पर ही छोड़ दिया गया है?