PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

सुनीता रिंकू ने किया पति सुशील रिंकू के लिए डोर-टू-डोर प्रचार, मिला लोगों का भारी समर्थन,

Sunita Rinku did door to door campaign for husband Sushil Rinku Got huge support from people Jalandhar PTB BIG News

PTB Big Political जालंधर : विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के कांग्रेसी प्रत्याशी विधायक सुशील कुमार रिंकु ने वेस्ट हलके को अपना घर और यहां के लोगों को अपना परिवार समझ कर काम किया है। उनकी बदौलत ही आज वेस्ट हलके में विकास के बड़े प्रोजैक्टों पर काम चल रहा है।

इस हल्के को वह ही विकास की राह पर आगे बढ़ा सकते हैं। ये बातें विधायक सुशील कुमार के बारे में उनकी पत्नी व वार्ड-42 की पार्षद सुनीता रिंकू ने कहीं। वह सुशील रिंकू के लिए डोर-टू-डोर कंपैन के दौरान वोट मांगने वार्ड-33 और 40 में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि विधायक रिंकू को फिर से बड़ी लीड से जिताने के लिए एक एक वोट कांग्रेस को देकर उनकी सफल बनाएं। लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिला।

वार्ड-33 में पार्षद बिमला देवी के पति हंस राज ढल्ल, सोनू ढल्ल, डिंपल ढल्ल, शीतल ढल्ल और सीमा लूथर ने सुनीता रिंकू को डोर टू डोर कंपैन करवाई। सुनीता ने अवतार नगर व अन्य मोहल्लों में जाकर लोगों से सुशील रिंकू के लिए वोट मांगी। लोगों ने सुनीता रिंकू का स्वागत किया और उनके साथ चलने का आश्वासन दिया।

इसी तरह वार्ड-40 में मेजर सिंह की पत्नी अमनजोर कौर मेजर भी सुनीता रिंकू के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे। उनके साथ् अजय बबल, रवि मेयर, सुखविंदर कौर और राज रानी के अलावा अन्य महिलाएं शामिल थीं। लोगों ने सुनीता रिंकू के साथ खुद चलकर रिंकू के लिए वोट मांगे। लोगों ने कहा कि विधायक सुशील रिंकू ही हलके का भला कर सकते हैं। वह लोग हमेशा ही रिंकू के साथ हैं।