PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के दो विधायकों के आगे फीके पड़े राजिंदर बेरी,

Sushil Rinku Junior Bawa Henry Rajinder Beri AAP Party Raman Arora BJP Manoranjan Kalia said Rajinder Beri destroyed the truth of Jalandhar Central Punjab

“आप” और “बीजपी” के उम्मीदवारों ने कहा बेरी ने किया सेंट्रल का सत्य नाश,

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : इन दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव जोरों पर हैं ऐसे में जिला जालंधर में भी प्रत्याशी दिन रात जनता के बीच चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं / ऐसे में आज दिन भर रुक-रुक हो रही बारिश से जहां वेस्ट और नार्थ के लोगों में ख़ुशी की लहर थी वहीं सेंट्र्रल हल्के के विधायक को जनता ने खूब कोसा,

दरअसल आज जालंधर ही नहीं पुरे पंजाब में लगातर बारिश हो रही थी और ऐसे में जिला जालंधर के दो हल्के वेस्ट और नार्थ जहां पांच साल पहले जनता बारिश की वजह से जगह-जगह पानी खड़े होने से जहां परेशान दिखाई देती थी वहीं आज उसी हल्के के लोग अब जहां वेस्ट के पूर्व विधायक सुशील रिंकू वहीं नार्थ हल्के के पूर्व विधायक बावा हैनरी की जय-जय कार करते हुए दिखाई दे रहे हैं /

Sushil Rinku Junior Bawa Henry Rajinder Beri AAP Party Raman Arora BJP Manoranjan Kalia said Rajinder Beri destroyed the truth of Jalandhar Central Punjab

यही नहीं आज बारिश के दौरान विधानसभा हल्का जालंधर वेस्ट से कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू भरी बारिश के बीच छाता लेकर खड़े रहे और उनके हाथ में चाय का प्याला दिखाई दिया / एक समय था जब कभी बारिश के बीच बस्तीयात क्षेत्र की लाइफलाइन 120 फुट रोड पर पानी जमा हो जाता था और आज वह बीच बारिश में खड़े होकर चाय की चुस्कियां ले रहे थे, क्योंकि आज उनका बरसों पुराना सपना पूरा हो चूका था / उन्होंने इस सपने को कुछ सालों की मेहनत से पूरा भी कर लिया / दरअसल सुशील रिंकू ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बने स्टॉर्म वाटर सीवरेज प्रोजैक्ट का सफल ट्रायल किया /

बारिश के बीच वह सुबह 10.30 बजे 120 फुट रोड पहुंचे वहां उन्होंने स्टॉर्म सीवरेज को चालू कराया, जिसके बाद देखा कि वह पूरी तरह काम कर रहा है और सारा पानी आसानी से रोड गलियों के जरिए 72 इंच के बड़े पाइपों में चला जा रहा है / 21 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस प्रोजैक्ट ने हल्के को एक नई विकास की दिशा दी है / इस दौरान मौके पर अपने हल्के के लोग भी मौजूद थे और लोगों ने सुशील रिंकू को जहां बधाइयां दीं / वहीं कहा कि ऐसे नेता को हमारा सलाम है /

Sushil Rinku Junior Bawa Henry Rajinder Beri AAP Party Raman Arora BJP Manoranjan Kalia said Rajinder Beri destroyed the truth of Jalandhar Central Punjab

वहीं दूसरी और जालंधर जिले का नार्थ हल्का आज फिर से चर्चा का विषय बना रहा, क्योंकि बीते पांच साल पहले जिस समस्या से लोग परेशान थे उस समस्या से बावा हैनरी के राज में लोगों को निजात मिल चुकी है / दरअसल बावा हैनरी जब पहली बार विधायक बने तो उन्होंने 2017 के चुनावों के दौरान सोढल एरिया के लोगों से एक वायदा किया था, जो यह था कि इलाके में पिछले कई सालों से बारिश में खड़े होने वाले पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाना /

ऐसे में जब बावा हैनरी विधायक बने तो उन्होंने सबसे पहले सोढल रोड़ में वॉटर स्ट्रोम सीवरेज के कार्य के लिए करीब 6 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दिखाई, ताकि अपने कार्यकाल के दौरान इस प्रोजेक्ट को कंप्लीट कर सड़क पर खड़े होने वाले पानी से लोगों को निजात मिल सके / ऐसे में इन दिनों जब विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और बावा हैनरी लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, को सोढल के साथ लगते इलाकों के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है / 

इस दौरान लोगों ने कहा कि बावा हैनरी ऐसा नेता हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बिना किसी भेदभाव के हमारे इलाके की इस समस्या का जो हल कर हमें इस समस्या से निजात दिलाकर जो बड़ा काम किया है हम उसी कार्य को देखते हुए बावा हैनरी को अपना पूरा समर्थन देते हैं / यही नहीं लोगों ने यह भी कहा कि हम अन्य हल्के के लोगों से भी अपील करते हैं कि इस बार फिर से बावा हैनरी को भारी बहुमत के साथ जीता कर कैबिनेट रेंक तक पहुंचें ताकि हल्के के साथ-साथ पंजाब के लोगों का भी भला हो सके /

Sushil Rinku Junior Bawa Henry Rajinder Beri AAP Party Raman Arora BJP Manoranjan Kalia said Rajinder Beri destroyed the truth of Jalandhar Central Punjab

इन सब के उल्ट सेंट्रल हल्के के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी का तो आज हुई धीमी-धीमी बारिश से हल्के में पानी खड़ा होने से लोगों ने पीट स्यापा तक कर डाला, इस बात का पता चलते ही आप के उम्मीदवार भी सेंट्रल हल्के में जलभराव वाली जगहों पर पहुंचे और जम कर सेंट्रल हल्के के कांग्रेसी उम्मीदवार राजिंदर बेरी को कोसते हुए कहा कि

Sushil Rinku Junior Bawa Henry Rajinder Beri AAP Party Raman Arora BJP Manoranjan Kalia said Rajinder Beri destroyed the truth of Jalandhar Central Punjab

 

राजिंदर बेरी जैसे सूझवान नेता को शरम आनी चाहिए जिन्होंने पुरे पांच साल आम जनता की सुध नहीं ली, यहां तक की आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में असफल रहे और आज एक बार फिर से लोगों के बीच वोट मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं /

Sushil Rinku Junior Bawa Henry Rajinder Beri AAP Party Raman Arora BJP Manoranjan Kalia said Rajinder Beri destroyed the truth of Jalandhar Central Punjab

वहीं बीजेपी के सेंट्रल हल्के से उम्मीदवार व पूर्व मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया ने कहा कि सालों के दौरान राजिंदर बेरी ने अपने इलाके का ही विकास पूरी तरह से नहीं किया तो अपने पुरे हल्के का कैसे करते / उन्होंने कहा कि जिस आम आदमीं यानि राजिंदर बेरी को सेंट्रल हल्के की जनता ने अपने कीमती वोट देकर पांच साल पहले सत्ता के ऊँचे पद पर बिठाया था उसने सिर्फ और सिर्फ लोगों से धोखा किया और आम जनता को उनकी बुनियादी जरूरतों से वंचित रखा, अब लोग समझदार हो चुके हैं और इस बार अपने वोट बैंक का सही इस्तेमाल करेंगे /