PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

तस्करों व बुकियों पर भड़के रिंकू, चेताया, मेरे हल्के में गलत धंधे नहीं होने दूंगा,

Sushil Rinku you smugglers candidate Bhargava camp are putting flags and bookies running election campaign Jalandhar Punjab

सुशील रिंकू ने आप कैंडीडेट के भार्गव कैंप के तस्कर लगा रहें झंडे और बुकी चला रहे इलैक्शन कंपैन,

कन्हैया कुमार ने कहा 111 दिन में जो काम किए, अगले पांच साल तक उनको पहुंचाना है मुकाम तक,

हार्दिक पटेल ने कहा कांग्रेस को पंजाब में दोबारा लाने को एक-एक वोट दें कांग्रेस को,

PTB City न्यूज़ जालंधर : विधानसभा हल्का जालंधर वेस्ट में कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी के उम्मदीवार शीतल अंगुराल पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि शीतल अंगुराल के लिए भार्गव कैंप के तस्कर झंडे लगा रहे हैं और बुकी इलैक्शन कैंपन चला रहे हैं। उन्होंने बस्ती दानिशमंदा की चुनावी स्टेज से तस्करों व बुकियों को चेतावनी दी है कि आने वाले समय में वह अपने हलके में कोई गलत काम नहीं होने देंगे।

जो लोग उनके हलके के लोगों को धमका रहे हैं, उनको भी लोग सबक सिखाएंगे। रिंकू ने कहा कि आप ने शराब बनाने वाले को टिकट दी है, क्योंकि आप के सीएम फेस भगवंत मान शराब जो पीते हैं। रिंकू ने कहा कि शहर का एक भी थाना ऐसा नहीं जहां आप के उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर पर्चे दर्ज न हों। पोस्को एक्ट भी लगा है। जो लोग जो बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं, उनके धंधे क्या हैं सबको पता है। आने वाले समय में हम अपने हलके में कोई गलत धंधा नहीं चलने देंगे।

Sushil Rinku you smugglers candidate Bhargava camp are putting flags and bookies running election campaign Jalandhar Punjab

भार्गव कैंप के तस्करों झंडे लगवा कर रहे हैं। बुकी इलैक्शन कंपैन कर रहे हैं। कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं। आप ने इनको टिकट देकर मेरा काम आसान कर दिया। रिंकू ने कहा कि भाजपा 10 साल पावर में रही। मोहिंदर भगत के पिता भगत चूनी लाल मंत्री थे, लेकिन एक भी काम हमारे मंत्री ने नहीं किया। अब सतगुरु कबीर महाराज और श्री गुरु रविदास महाराज को अलग-अलग करने की बात करते हैं। जात-पात की बात करते हैं। रिंकू की रैली बड़ी रैली मै बदल गई|

उन्होंने सभी वोटरों से कहा कि हमारे पास दो दिन बाकी हैं। हम सब घर-घर जाकर अपनी पार्टी के लिए वोट मांगे। अपने हलके के लिए किए गए कामों को घर-घर जाकर बताएं। बैलट मशीन में तीसरे नंबर पर पंजे के निशान पर उंगली दबाएं और पंजे के निशान को पहले नंबर पर लाएं। बदमाशों की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। जितनी यह धमकियां देंगे, हम उतनी ज्यादा काम करके उनको जवाब देंगे।

इसी रैली में बिहार से आए सीनियर कांग्रेसी नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि पंजाबी बोलनी नहीं आती, न ही लिखनी और पढ़नी आती है। लेकिन पंजाबियत को समझता जरूर हूं। कहा कि पंजाब हमेशा ही बदलाव को महसूस कर लेता है, इसलिए चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाकर बदलाव कर लिया पंजाब ने। कैप्टन अमरेंद्र सिंह जैसे राजा की नहीं पंजाब को ऐसे चेहरे की जरूरत थी। जिसने गरीबी देखी हो और गरीबी का दर्द समझता हो। इसलिए कांग्रेस ने चन्नी को चुना।

Sushil Rinku you smugglers candidate Bhargava camp are putting flags and bookies running election campaign Jalandhar Punjab

 

उन्होंने 111 दिन में एतिहासिक फैसले लेकर पंजाब के लोगों का दिल जीत लिया। बिजली बिल माफ किए। बिजली की दरें घटाई और पैट्रोल डीजल के रेट भी कम कर आम लोगों को राहत दी। आप लोग फिर आशीर्वाद दें पांच साल में क्या-क्या नहीं करके दिखाएंगे। उन्होंने कांग्रेस और सुशील रिंकू के लिए एक चांस मांगा और कहा कि रिंकू को भारी मतों से जिताएं। दिल्ली के मॉडल में ऐसा कुछ नहीं है जो पंजाब में नहीं है। पंजाब की बात अलग है, यहां का हालात बहुत बेहतर हैं।

गुजरात से आए सीनियर कांग्रेसी नेता हार्दिक पटेल ने भी मोदी सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। लोगों से पंजाब में दोबारा कांग्रेस की सरकार लाने की अपील की। कहा कि एक-एक वोट कांग्रेस को दें। ताकि हम अपने चेहते नेता रिंकू को दोबारा विधायक बना सकें। सीएम फेस चरनजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना सकें। मंच से सिंगर आशु कोटी ने सुशील रिंकू के लिए मंच पर गीत गाया।

इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर, वर्किग प्रधान हरजिंदर सिंह लाडा, पार्षद राजीव ओंकार टिक्का, पिंकी जुल्का, नासिर सलमानी, सुरिंदर चौधरी, राजेश अग्निहोत्री, अभि लोच, पार्षद सुनीता रिंकू, अश्वनी जंगराल, रमन जंगराल, सुभाष कुमार, सुभाष गोरिया, मोनू गिल, पार्षद पति कुलदीप मिंटू और अन्य नेता भी मौजूद थे।