PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर के पत्रकार रवि गिल के संस्कार के भड़का मृतक का परिवार, कहा पुलिस ने गुमराह कर करवाया संस्कार, हाइवे पर लगाया धरना,

suside-case-jalandhar-journalist-ravi-gill-kirti-gill-owner-kirt-news-portal-shubham-gill-sajan-nehwal-police-registers-fir-against-rajesh-kapil-editor-jai-hind-newspaper-traffic-jam-pap-chowk-late-ni

PTB City न्यूज़ जालंधर : आज शाम 5 बजे के करीब मृतक पत्रकार रवि गिल का संस्कार कर दिया गया, लेकिन इस दुःखद घटना के बाद से पुलिस द्वारा किये गए पीड़ित परिवार को गुमराह करने का पता चलते ही पीड़ित परिवार व मृतक पत्रकार के समर्थकों ने पहले देर शाम बारादरी थाना घेरा और बाद में पीएपी चौक पर चक्का जाम कर दिया गया। इस बात का पता चलते ही जालंधर के पुलिस कमिश्नर आईपीएस कुलदीप सिंह चाहल व विधायक सेंट्रल रमन अरोड़ा भी मोके पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से बातचीत शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार यह मुद्दा इस लिए गर्मा गया जब तीनों आरोपियों जिनमें कीर्ति गिल उसका भाई शुभम गिल और साजन नरवाल उर्फ़ गोरा ने शाम के समय सोशल मीडिया पेज पर लाइव होकर अपनी बेगुनाही का जीकर कर दिया, जिसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार का गुस्सा भड़क गया और वह सड़क पर उतर आये। इस दौरान अपना पक्ष रखते हुए तीन आरोपियों ने लाइव होकर कहा कि पुलिस बेशक उनकी कॉल डिटेल चैक कर ले कि हमने रवि गिल को कितना ह्रास किया है। महिला कीर्ति गिल का कहना है कि न ही तो उसने 10 करोड़ की मांग की थी।

महिला का कहना है कि उनपर जो इल्जाम लगाए जा रहे हैं, वे सभी बेबुनियाद हैं। महिला का कहना है कि पुलिस मेरा रिकार्ड चैक करे और मेरा फोन भी चैक कर ले। उनका कहना है कि हमारा इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि उसने क्यों सुसाइड किया। वहीं गोरा ने कहा कि कीर्ति को काफी कुछ उल-जलूल बोला गया था तथा धमकियां दी गई थीं। महिला का कहना है कि उसका तलाक भी उसके करके नहीं हुआ है। उसका पहले से तलाक का केस चल रहा था, जिसके बाद वीडियो के वायरल होते ही मृतक पत्रकार रवि गिल के परिजनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है तथा शहर में पड़ते खालसा कालेज फ्लाईओवर को पूरी तरह से जाम कर दिया गया।

इस दौरान पीड़ित पक्ष की मांग है की आरोपी पत्रकार राजेश कपिल को सबसे पहले गिरफ्तार किया जाये क्योंकि इस सारे घटनाक्रम में उसका सबसे ज्यादा योगदान है। वहीं पीड़ित परिवार को शांत करवाने को लेकर पुलिस कमिश्नर और विधायक साहब को काफी जद्दोजेहद करनी पड़ी क्योंकि पीड़ित परिवार लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने और थाना बारादरी के SHO को सस्पेंड करने से लेकर पुलिस पर पीड़ित परिवार को गुमराह करने की बात कहता रहा।

वहीं अभी-अभी सुचना मिली है कि पीड़ित परिवार ने हाइवे से अपना धरना खत्म तब जाकर किया जब पुलिस कमिश्नर व विधायक रमन अरोड़ा ने पीड़ित परिवार को पहले वीडियो कॉल के माध्यम से व बाद में उनको तीन आरोपियों को लुधियना में जगराओं के पास गिरफ़्तार कर थाने ले जाया गया है की पुख्ता जानकारी दी और आश्वासन दिया की देर रात तक चौथे आरोपी पत्रकार राजेश कपिल को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। अगर यह बात सच निकलती है तो हो सकता है सुबह यानि सोमवार को धरना ना लगे, अगर यह बात फिर गलत पाई जाती है तो पीड़ित पक्ष के समर्थकों का कहना है कि सुबह फिर से नेशनल हाइवे पर थाने का घेराव कर रास्ता जाम किया जाएगा।

Latest News