PTB News

Latest news
स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

जालंधर, बीजेपी में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,

susil-rinku-and-sheetal-angural-got-y-category-protection-after-joining-bjp-full-in-punjab

.

.

PTB Political न्यूज़ जालंधर : आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। दोनों नेता फिलहाल नई दिल्ली में हैं लेकिन गृह मंत्रालय ने उनके घर पर सुरक्षाकर्मी भेज दिए हैं। मीडिया के सूत्रों की मानें तो सुशील रिंकू की सुरक्षा में कुल

.

.

18 सुरक्षाकर्मी और विधायक शीतल अंगराल की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद पंजाब सरकार ने रिंकू और अंगुराल की सुरक्षा कम कर दी थी। दोनों नेताओं ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

.

sushil-rinku-and-sheetal-angural-got-y-category-protection-after-joining-bjp-full-in-punjab

.

बीजेपी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका था। इससे दोनों नेताओं के घर की ओर जाने वाली सड़क पर लगे साइनबोर्ड भी टूट गये। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करायी। पंजाब सरकार के इस कदम के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है।

.

.

.