PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल के खासमखास को नियुक्त किया गया भगवंत मान का सलाहकार,

swati-maliwal-assault-accused-bibhav-kumar-appointed-as-bhagwant-mann-chief-advisor-alleges-rti-activist-manik-goyal

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां पर आप पार्टी के राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पीटने वाले बिभव कुमार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मुख्य सलाहकार बनाया गया है। यह दावा पंजाब के ही एक RTI एक्टिविस्ट ने किया है। RTI एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया है कि बिभव कुमार को नियुक्त करने के लिए बाकी सभी लोगों की छुट्टी कर दी गई है।

.

swati-maliwal-assault-accused-bibhav-kumar-appointed-as-bhagwant-mann-chief-advisor-alleges-rti-activist-manik-goyal

.

RTI एक्टिविस्ट मानिक गोयल ने एक्स (पहले ट्विट्टर) पर एक पोस्ट में लिखा है कि मेरे सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल के पूर्व पी.ए. बिभव कुमार को चुपचाप पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है। वही बिभव कुमार जिन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में स्वाति मालीवाल पर हमला करने के आरोप में जेल भेजा गया था। 

.

.

इस आरोप पर कॉन्ग्रेस भी AAP पर हमलावर हो गई है। कॉन्ग्रेस के बड़े नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा है कि यदि यह खबर सही है तो अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब का कंट्रोल ले लिया है जो निंदनीय है। गौरतलब है कि केजरीवाल के पूर्व PA बिभव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल को दिल्ली मुख्यमंत्री आवास के भीतर बुरी तरह पीटा।

.

swati-maliwal-assault-accused-bibhav-kumar-appointed-as-bhagwant-mann-chief-advisor-alleges-rti-activist-manik-goyal

.

अभी इस संबंध में पंजाब सरकार या आम आदमी पार्टी ने कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है। ऑपइंडिया ने इस मामले में स्वाति मालीवाल से सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। जवाब मिलने पर रिपोर्ट अपडेट कर दी जाएगी।

.