PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 5 लोगों की मौत, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी,

tamil nadu rain 4 dead orange alert issued cyclonic circulation persists here are the latest developments

PTB Big News तमिलनाडु : तमिलनाडु में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है / समाचार एजेंसी के मुताबिक, राज्य में भारी बारिश के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो गई है / राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है / हालांकि, सोमवार को चेन्नई में लगातार बारिश से थोड़ी राहत मिली लेकिन शहर के कई क्षेत्रों और सड़कों पर पानी अभी भी जमा है /

.

.

कई मार्गों पर वाहनों को दूसरे रास्तों की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है / चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपेट और वेल्लोर समेत अन्य उत्तरी जिलों के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को सुबह से ही हल्की से मध्यम और रूक-रूक कर बारिश हो रही है /

.

वहीं, इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार से शहर और आसपास के इलाकों में और बारिश होने की संभावना जताई है / इस बीच, तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु में बारिश से पांच की मौत हो गई है / वहीं, 538 झोपड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं / वहीं, उन्होंने बारिश तेज होने पर और नुकसान की आशंका जताई / 

.

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में और पड़ोसी दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है / इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और आसपास के हिस्से में अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है / इसके फिर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने और दबाव में बदलने और 11 नवंबर को सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के समीप पहुंचने की संभावना है / जिसकी वजह से राज्य के कई इलाकों में बारिश होगी /

.

सात नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट से आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक यहां और उपनगरीय इलाकों में चार से 14 सेमी बारिश हुई / वहीं तिरुवन्नामलई, कांचीपुरम और कुड्डालोर समेत अन्य इलाकों में तीन सेमी तक बारिश हुई / लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और रोयापुरम इलाके में प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत सहायता प्रदान की /

.

इस बीच मौसम विभाग ने 14 नवंबर तक नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल, थेनी, तेनकासी और तिरुनेलवेली सहित 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है / मछुआरों को 9 से 12 नवंबर के बीच समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है / जल-जमाव और सबवे पानी को दूर करने के लिए ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने 23,000 कर्मियों को तैनात किया है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें