.
.
tamilnadu kanchipuran temple Bom Blast
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ धार्मिक / चेन्नई : यहां तिरुपोरुर उपनगर के पास एक गांव में रविवार को मंदिर परिसर में हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत होने और हादसे के चार घायलों में से एक व्यक्ति के सोमवार को दम तोडऩे के बाद घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है / पुलिस ने बताया कि रविवार को हुए विस्फोट में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी / धमाके में चार व्यक्ति घायल हो गए थे जिन्हें यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था / इनमें से एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया /
.
.
उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है / विस्फोट के बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों और बम निरोधक दस्ते के कर्मियों ने परिसर की जांच की और वहां मौजूद नमूने एकत्र किये / घटनास्थल एक तालाब से सटा है जो मनमाथी गांव के गंगइयामन मंदिर के पीछे है / विस्फोट इतना जोरदार था कि स्थानीय लोग दहशत में आ गए / विस्फोट के कारण मंदिर की दीवारों एवं कुछ ढांचों पर निशान पड़ गये / बीती रात पुलिस ने मंदिर परिसर की घेराबंदी की थी और विस्फोट स्थल पर लोगों को जाने से रोक दिया था /
.
.
पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है जैसे विस्फोट का कारण क्या था, विस्फोटक सामग्री की प्रकृति क्या थी, इसे मंदिर में कैसे लाया गया तथा इसे कैसे अंजाम दिया / कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब एक व्यक्ति ने हाल में मंदिर के तालाब की सफाई के दौरान मिले एक डिब्बे को खोलने की कोशिश की / इसी दौरान विस्फोट होने से उसकी मौत हो गयी / घटना को लेकर अन्य लोग अलग-अलग बातें बता रहे हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
tamilnadu kanchipuran temple Bom Blast


































