PTB Shocking न्यूज़ हैदराबाद : तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर में चार्ज करना उस समय मंहगा पड़ा गया जब घर के एक शख्स की मौत हो गई। दरअसल, घर में बैटरी घर में इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज होने के दौरान फट जाने से एक 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उनके परिवार के चार अन्य लोग झुलस गए।
निजामाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त वेंकटेश्वरलू ने बताया कि IPC धारा 304 A (लापरवाही के कारण मौत) के तहत एक हैदराबाद स्थित स्टार्टअप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसने स्कूटर और डीलर का निर्माण किया था। वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान बी. रामास्वामी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दर्जी का काम करने वाले उनका बेटा बी. प्रकाश एक साल से ईवी स्कूटर का इस्तेमाल कर रहा था। थ्री टाउन थाने के सब-इंस्पेक्टर साई नाथ के बयान के मुताबिक, प्रकाश ने स्कूटर से बैटरी निकालकर करीब 12.30 बजे चार्ज करने के लिए रख दी।
इस दौरान उनके पिता रामास्वामी, मां कमलम्मा और बेटा कल्याण लिविंग रूम में सो रहे थे, और करीब सुबह करीब 4 बजे बैटरी फट गई, जिससे वे घायल हो गए। आग की लपटों से लड़ते हुए प्रकाश और उनकी पत्नी कृष्णवेनी को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने कहा कि घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन इस बीच रामास्वामी की हालत बिगड़ गई और हैदराबाद ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।





































