PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

श्री दरबार साहिब की तरफ जा रही संगत के साथ हुआ बड़ा हादसा, मची चीख-पुकार,

terrible accident happened with sangat going to shri darbar sahib

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से श्री दरबार साहिब अमृतसर जा रहे तीर्थयात्रियों की बोलेरो जीप खन्ना के गांव मोहनपुर के पास के खेतों में जा घुसी। बोलेरो जीप में परिवार के करीब 12 सदस्य सवार थे।

हादसे में 17 वर्षीय सिमरन की मौत हो गई, जबकि अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए। श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की बिलासपुर तहसील के रहने वाले हैं। हादसे का कारण चालक को नींद आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद बोलेरो के चालक तरसेम सिंह ने बताया कि अचानक उनकी आंख लग गई जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खेतों में चला गया।

इस हादसे में उसकी बेटी की मौत हो गई। वाहन में सवार पलविंदर सिंह ने बताया कि रास्ते में चालक को बदल दिया गया था। वे रास्ते में बस चाय पीने की सोच रहे थे, लेकिन इससे पहले एक हादसा हो गया, जिसमें एक 17 वर्षीय लड़की सिमरन की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News

Latest News