PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जम्मू में CISF के काफिले पर आतंकी हमला, ASI हुए शहीद, 4 जवान घायल,

Terrorist attack on CISF convoy in Jammu ASI martyred 4 jawans injured

PTB Big News जम्मू कश्मीर : जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया. CISF अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आतंकी हमले में जवाबी कार्रवाई की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान CISF के एक ASI की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार ये जवान सुजवां में हुए हमले में मदद के लिए जा रहे थे.

दरअसल सुरक्षाबलो को लगातार यह सूचना मिल रही थी की पीएम के दौरे से पहले आतंकी जम्मू शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते है. इस सूचना के बाद गुरूवार शाम से ही जम्मू पुलिस ने सेना और अर्धसेनिक बलों के साथ मिलकर शहर के कई इलाको में सर्च ऑपरेशन चलाए. यह सर्च ऑपरेशन शुक्रवार तड़के तक जारी रहा और इसी ऑपरेशन के दौरान जम्मू के Bhatindi इलाके में CISF के जवानों को ले जा रही एक बस पर आंतकियो ने फायरिंग शुरू कर दी.

इस हमले पर जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने कहा कि, ‘हमें रात को जानकारी मिली थी कि एक मोहल्ले के अंदर आतंकी छिपे हुए हैं. जानकारी मिलते ही हमलोगों ने एक ऑपरेशन किया जिसमें हमारे 5 जवान जख्मी हुए. इसी दौरान हमारे ASI एसपी पटेल शहीद हो गए. ये ऑपरेशन रातभर चलता रहा और थोड़ी देर पहले दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है. ये दोनों ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे और इनका मकसद किसी सिक्योरिटी फोर्स के कैंप पर अटैक करने का था. हालांकि उससे पहले ही हमारे जवानों ने इसे मार गिराया.’