PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब, पंजाब पुलिस ने किया आतंकी साजिश को नाकाम, RPG-IED सहित ग्रेनेड किए बरामद, DGP Punjab

terrorist-plot-failed-in-punjab-rpg-ied-and-grenades-recovered-from-forests-isi-plotting-to-activate-sleeper-cells-dgp-punjab-gaurav-yadav

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / नवांशहर : पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए नवांशहर के तिब्बा नंगल-कुलार रोड के जंगलों से 2 आरपीजी, 2 आईईडी, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस सेट बरामद किया है। यह बरामदगी अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त तलाशी अभियान में हुई। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि

.

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और उससे जुड़े आतंकी संगठनों ने पंजाब में छिपे स्लीपर सेल को दोबारा सक्रिय करने की योजना बनाई थी। बरामद हथियार और विस्फोटक इन्हीं आगामी आतंकी घटनाओं के लिए जंगलों में छिपाए गए थे। पुलिस ने अमृतसर से दो दिन पहले दो संदिग्ध जासूसों—पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को भी गिरफ्तार किया था। ये दोनों भारतीय सैन्य गतिविधियों की फोटो, वीडियो और लोकेशन डेटा ISI को भेज रहे थे।

.

terrorist-plot-failed-in-punjab-rpg-ied-and-grenades-recovered-from-forests-isi-plotting-to-activate-sleeper-cells-dgp-punjab-gaurav-yadav

.

जांच में सामने आया कि ये हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू के नेटवर्क से जुड़े थे, जो वर्तमान में जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड, नकदी और कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन्हें प्रत्येक तस्वीर के बदले 5,000 से 10,000 रुपये तक की रकम दी जाती थी। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं। 

.