PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

एच.एम.वी. ने किया लेखक व कवि डॉ. गुरप्रताप सिंह के व्याख्यान का आयोजन,

tete-e-tete-with-writer-and-poet-dr-gurpartap-singh-at-hmv

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में हंस राज महिला महाविद्यालय के रीडर्स क्लब तथा अंग्रेजी विभाग की ओर से प्रतिष्ठित लेखक व कवि डॉ. गुरप्रताप सिंह के व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. गुरप्रताप सिंह ने अपने डेब्यू नावल ‘वैन दिनकर लॉस्ट हिज जॉब एंड फाउंड ए लाइफ’ पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

वर्तमान में डॉ. गुरप्रताप हिंदू कालेज अमृतसर में फैकल्टी सदस्य हैं तथा बहुत सारे समारोहों में अपनी कविताएं प्रस्तुत कर चुके हैं। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि लेखक दिमाग को आकार देते हैं और अपने शब्दों के माध्यम से दिलों को छूते हैं। सबसे महान कहानियाँ न केवल किताबों में पाई जाती हैं बल्कि वे भी हैं जिन्हें हम अपने अनुभवों, बातचीत और आकांक्षाओं के माध्यम से बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि इस इंटरैक्टिव सत्र का उद्देश्य रचनात्मक लेखन के बारे में प्रेरणा देना और सीखना है। इस इंटरएक्टिव सेशन का आयोजन डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने किया तथा डॉ. गुरप्रताप सिंह के नावल पर चर्चा की गई। श्रीमती नवरूप, पंजाबी विभागाध्यक्षा, डॉ. ममता, अंग्रेकाी विभागाध्यक्षा व डॉ. रमनीता सैनी शारदा द्वारा प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

डॉ. गुरप्रताप ने नावल की थीम पर बातचीत की। उन्होंने प्रतिभागियों के सामने अपनी कविताएं सुनाकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने छात्राओं के साथ इंटरएक्टिव सेशन भी किया। अंग्रेकाी विभाग ने डॉ. गुरप्रताप सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी विभाग का उद्देश्य छात्राओं को एक बेहतरीन साहित्यिक वातावरण प्रदान करना है।

इस समारोह के तहत भी छात्राओं को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए मंच प्रदान किया गया है। इस मौके पर डॉ. आशमीन कौर, डॉ. वीना अरोड़ा, श्रीमती लवलीन कौर, श्री नीरज अग्रवाल, श्री परमिंदर सिंह, सुश्री यामिनी व सुश्री हिमानी भी उपस्थित थे।

Latest News