PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल का +1 का परिणाम रहा शत-प्रतिशत,

The annual result of 10+1 of HMV Collegiate School comes out to be one hundred percent

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्य दिशा-निर्देश में एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निरंतर सफलता के शिखर को छू रहा है। शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में अनगिनत उपलब्धियां हासिल कर एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के खिताब से भी नवाजा गया है। हर साल की तरह वर्ष 2021-22 में +1 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

आट्र्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल व कामर्स के नतीजे शानदार रहे। 9 छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक, 26 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 17 छात्राओं ने 85 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। +1 आटर््स में कु. पलक ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, कु. रिया बैनर्जी ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व कु. जाहनवी ने 96 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। +1 कामर्स में कु. तनीषा ने 98.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, कु. शाफरीन ने 97 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा कु. दिया शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।

मेडिकल ग्रुप में कु. सुखप्रीत ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, कु. भूमि ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व कु. कोमल मेहरा ने 89.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। नॉन मेडिकल ग्रुप में कु. नवजोत कौर ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, कु. गुरलीन ने 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व कु. नीरजा ने 83.8 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त +1 आर्ट्स की भूमिका पांडे ने इलैक्टिव हिंदी, खुशी ने ड्राइंग एवं पेंटिंग तथा +1 कामर्स की शाफरीन व दिया ने बिजनेस स्टडीज में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। संस्था में शैक्षणिक के साथ-साथ गैर-शैक्षणिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है जैसे डांस, रंगोली, मेहंदी, भाषण, क्विज आदि ताकि छात्राओं का सर्वपक्षीय विकास हो सके।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य छात्राओं का सर्वपक्षीय विकास करते हुए उन्हें श्रेष्ठ नागरिक बनाना है ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने भी छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि अपनी मेहनत, लगन व दृढ़ निश्चय के साथ संस्था काफी मुकाम हासिल कर चुकी है तथा आगे भी करती रहेगी।