PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

लायलपुर ख़ालसा कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी का सयुक्त रूप से मनाया गया जन्मदिवस,

The birthday of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shashtari ji were jointly celebrated in Lyallpur Khalsa College Jalandhar

The birthday of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shashtari ji were jointly celebrated in Lyallpur Khalsa College Jalandhar

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उत्तरी भारत के सबसे प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान लायलपुर ख़ालसा कॉलेज जालंधर के इतिहास विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस बड़े ही उत्साह के साथ बनाया गया / इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की / डॉ. सुमन चोपड़ा, प्रमुख इतिहास विभाग ने प्रिंसिपल डॉ. समरा का स्वागत किया /

.
.

इस मौके पर डॉ. समरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को फूल अर्पित किये / इस दौरान उन्होंने संबोधन करते इन दोनों महान शख़्सियतों के जीवन पर रौशनी डाली और उनके द्वारा देश के प्रति किये गए कार्यों के बारे में बताया / उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया / उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की आज़ादी में एहम योगदान डाला / उन्होंने श्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा देश को दिए’ जय जवान जय किसान’ के नारे को दोहराया /

The birthday of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shashtari ji were jointly celebrated in Lyallpur Khalsa College Jalandhar

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि किसान ही पूरी दुनिया को अनाज मुहैया करता है, इसके महत्व को श्री शास्त्री ने 70 साल पहले ही समझ लिया था / उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पास किये गए किसानों और किसानी के साथ सबंधित बिलों के संबंध में वह किसानों के साथ हैं, लेकिन यह विरोध महात्मा गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत की पालना करते हुए शांतमयी ढंग के साथ किया जाना चाहिए / उन्होंने कहा कि किसानी और अहिंसा हमारी शक्ति हैं / इसलिए किसानी को बचाने के लिए अहिंसा का पल्ला पकड़ कर रखना चाहिए /

.
.

इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए वातावरण को साफ़ सुथरा बनाये रखने का प्रण किया और अपने देश भक्तों के नाम और पौधे लगाने की मुहिम में भाग लिया / करोना वायरस महामारी के मद्देनज़र विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत दूरी बनाकर रखते हुए इस कार्य्रकम में भाग लिया / इस मौके पर विद्यार्थियों ने कविता उच्चारण और गीत गाकर इन दोनों महान शख़्सियतों को याद किया / इस मौके डॉ. पलविंदर सिंह, प्रो. अमनदीप कौर, डॉ. अजीतपाल सिंह, प्रो. अनु आदि अध्यापक भी मुख्य रूप से मौजूद थे /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

The birthday of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shashtari ji were jointly celebrated in Lyallpur Khalsa College Jalandhar