PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिद्धू ने अब सीधी धमकी दी है कि अगर निर्णय लेने की छूट न दी तो ईंट से ईंट खड़का दूंगा / दर्शनी घोड़ा बनने का कोई फायदा नहीं, हालांकि यह धमकी कांग्रेस हाईकमान को है या फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह को, इसको लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गरम है / सिद्धू ने गुरवार को अमृतसर में व्यापारियों के साथ बैठक में यह बात कही / सिद्धू ने कहा कि मैं पहले ही हाईकमान को यह बात कहकर आ चुका हैं /
. .यह बात इसलिए अहम है क्योंकि कैप्टन के खिलाफ बगावत के बाद कांग्रेस हाईकमान की तरफ से हरीश रावत ने कहा था कि सिद्धू को पंजाब प्रधान बनाया है, पूरी कांग्रेस नहीं सौंपी। वहीं, कश्मीर व पाकिस्तान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सलाहकारों को हटाने की चेतावनी भी दी थी / रावत ने कहा था कि सिद्धू उन्हें खुद हटाएं वर्ना पार्टी हटा देगी / इसके जरिए सिद्धू को स्पष्ट संदेश दिया गया था कि वे पंजाब में मनमानी न करें /
..
इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर ने स्पष्ट कहा था कि कांग्रेस में झगड़े से लेकर कैप्टन के खिलाफ बगावत के पीछे नवजोत सिद्धू का हाथ है / मैं हाईकमान को एक ही बात कहकर आया हूं, अगर मैं पंजाब मॉडल के जरिए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा तो अगले 20 साल पंजाब से कांग्रेस नहीं जाएगी / अगर आप मुझे निर्णय लेने की छूट नहीं दोगे तो फिर मैं ईंट से ईंट भी खड़काउंगा / दर्शनी घोड़ा बनने का कोई फायदा नहीं /
. .पंजाब मॉडल के आगे दिल्ली मॉडल भी फेल हो जाएगा / सिद्धू ने इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी टारगेट किया / इशारे से सिद्धू ने कहा कि मैं न तो सौगंध खाउंगा और न ही वादा करूंगा लेकिन पंजाब मॉडल के 6 महीने में लोग खुद अपने विकास के लिए काम तय करेंगे, यह मैं वचन देता हूं / कैप्टन ने पिछले विस चुनाव में पंजाब से नशा खत्म करने के लिए गुटका साहिब की सौगंध खाई थी / इसके अलावा घर-घर रोजगार से लेकर सस्ती बिजली जैसे कई वादे किए थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































