.
The court complex of Patiala city of Punjab Chief Minister was also not safe Lawyer opened fire on lawyer regarding Chamber
चैंबर को लेकर वकील ने वकील पर चला दी गोलियां, फैली सनसनी,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ पटियाला : पंजाब के मुख्यमंत्री जोकि हमेशा ही पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था की बात करते रहते हैं का अपना पटियाला शहर भी शायद सुरक्षित नहीं है / बताया जा रहा है कि पटियाला शहर की अदालत में बीते कल हुए हंगामे के बाद आज फिर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कोर्ट परिसर में ही गोलियां चला दी /
..
जानकारी के मुताबिक यह हंगामा चैंबर को खरीदने को लेकर हुआ बताया जा रहा है / इस गोलीबारी के बाद कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई / गोली चलाने वाले की पहचान एडवोकेट अवतार सिंह बराड़ के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है /
..
बताया जा रहा है की अवतार सिंह ने बीते दिन भी पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय बार काउंसिल के सदस्य राकेश गुप्ता के चैंबर को नुकसान पहुंचाया था और राकेश गुप्ता के बेटे अमन गुप्ता पर पिस्तौल तान दी थी, लेकिन फायर नहीं किया था /
.
राजेश गुप्ता इसके बाद गलियां निकलते हुए वापस चला गया / लेकिन आज अवतार सिंह फिर आया और चैंबर में तोड़-फोड़ के बाद हवाई फायर कर दिए / दूसरी तरफ पटियाला बार एसोसिएशन ने वकीलों की सुरक्षा को लेकर अदालत में हड़ताल कर दी है / आपको बता दें कि अवतार सिंह से राकेश गुप्ता ने चैंबर खरीदा था, जिस को लेकर विवाद हो गया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
The court complex of Patiala city of Punjab Chief Minister was also not safe Lawyer opened fire on lawyer regarding Chamber


































