PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एचएमवी के साइकोलॉजी विभाग ने आयोजित की स्कूल काउंसलर पर एक दिवसीय वर्कशाप,

The Freudian Psychological Society of HMV Organized a One Day Workshop on “School Counsellor : Their Role in School

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के साइकोलॉजी विभाग द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के मार्गदर्शन में एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसका विषय था, ‘स्कूल काउंसलर-स्कूल में उनकी भूमिका।’ वर्कशाप की रिसोर्स पर्सन एमजीएन पब्लिक स्कूल की सीनियर काउंसलर श्रीमती मनमीत साहनी थी। साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर व पेंटिंग भेंट कर उनका स्वागत किया।

श्रीमती साहनी ने स्कूल काउंसलर की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्कूल काउंसलर स्कूल के दिल की भूमिका निभाता है। विद्यार्थी के जीवन के हर पड़ाव में स्कूल काउंसलर महत्वपर्ण भूमिका अदा करता है। अभिभावकों को स्पोर्ट प्रदान करने के साथ-साथ काउंसलर अकादमिक, सामाजिक-भावनात्मक विकास, विकासशील मुद्दों से जूझना, विद्यार्थी के करियर को आकार देना आदि जैसे महत्वपूण कार्यों में योगदान देता है। उन्होंने काउंसलर द्वारा किए जाने वाले व न किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला।

श्रीमती साहनी ने करियर के मुद्दों से लेकर संबंधीं की काउंसलिंग पर भी बात की। वर्कशाप में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य सुश्री हरमनजीत, सुश्री प्रज्ञा, सुश्री श्रुति व सुश्री निहारिका भी उपस्थित थे। मंच संचालन हर्षिता पॉल व मेहकश ने किया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि एक स्कूल कौंसलर का स्कूल प्रशासन में अद्वितीय योगदान रहता है। उन्होने स्नातकोत्तर मनोवैज्ञानिक विभाग को अपने इस कार्य हेतु बधाई दी एवं कोविड-19 के दौर में लोगों को जागृत करने में अपने द्वारा निभाई अहम भूमिका हेतु भी सराहना की। धन्यवाद प्रस्ताव सुश्री निहारिका ने दिया।