PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

स्मृति ईरानी को कपिल शर्मा शो के गार्ड ने अंदर जाने से रोका, नाराज होकर बगैर शूटिंग किए वापस लौटीं केंद्रीय मंत्री,

the guest of the kapil sharma show smriti irani was stopped by the guards from entering returned without shooting angry

PTB मनोरंजन News मुंबई : कपिल शर्मा के शो में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ट्रेजेडी हो गई। जानकारी है कि स्मृति ईरानी अपनी किताब लाल सलाम के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचने वाली थी। हुआं यूं कि जैसे ही मंत्री शो पर पहुंची तो वहां खड़े गार्ड ने उन्हें पहचाना नहीं और स्मृति को सेट पर जाने से रोक दिया जिससे वह नाराज हो गईं। इसके बाद मंत्री बिना शूटिंग के वापस लौट गईं। वे इस शो के जरिए अपनी किताब पर बात करने वाली थीं।

जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो सेट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद प्रोडक्शन टीम ने स्मृति ईरानी से संपर्क करने की काफी कोशिश की। अंतत: शूटिंग को कैंसिल करना पड़ा। उसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस वाले वहां पहुंचे और काफी देर तक कपिल शर्मा की प्रोडक्शन टीम से उनकी बातचीत हुई। प्रोडक्शन टीम ने सेट से जुड़े लोगों को घर जाने को कह दिया।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री ड्राइवर और दो लोगों की टीम के साथ शो की शूटिंग के लिए शाम को कपिल शर्मा के सेट पर पहुंची। एंट्रेंस गेट पर वहां के सिक्योरिटी गार्ड उन्हें पहचान न सका। उसने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वह शो की स्पेशल गेस्ट हैं, लेकिन गार्ड ने कहा कि हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकती।

काफी देर तक स्मृति ईरानी और उनकी टीम गार्ड को समझाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन गार्ड नहीं माना। तभी जोमैटो का डिलीवरी बॉय आया, वो अंदर कलाकारों के लिए फूड पैकेट की डिलीवरी देने आया था, गार्ड ने उसे बगैर कुछ पूछे जाने दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री काफी नाराज हुईं। जानकारी के अनुसार उन्होंने फोन भी लगाए प्रोडक्शन टीम और कपिल शर्मा को, लेकिन बात नहीं हो पाई और आखिर नाराज होकर स्मृति ईरानी वापस बगैर शूट किए लौट गईं।