PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्टस स्कूल के इनोकिड्स के नन्हे बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से ली ब्रह्माण्ड व अंतरिक्ष की जानकारी,

the-lil-ones-of-innokids-of-innocent-hearts-school-learned-about-the-universe-and-space-through-activities

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्टस के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में कक्षा डिस्कवरर्स व स्कॉलर्स के नन्हे बच्चों से ‘फ्लाइट टू यूनीवर्स’ तथा लर्नर्स व एक्सप्लोरर्स से ‘सौर टू स्पेस’ एक्टीविटीज़ करवाई गईं, जिसमें बच्चों ने रुचि लेते हुए बड़े उत्साह से भाग लिया।

कक्षा डिस्कवरर्स व स्कॉलर्स के बच्चों को ‘फ्लाइट टू यूनीवर्स’ एक्टीविटी में ब्रह्माण्ड के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें उन्हें सौर मंडल के सभी ग्रहों, उपग्रहों व धूमकेतु के बारे में बताया गया। इस गतिविधि में मॉडल की सहायता से बच्चों ने जाना कि सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।

अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि सौर मंडल में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर जीवन है। इसलिए इसका संरक्षण,इसकी सुरक्षा हम सबकी ज़िम्मेदारी है। कक्षा लर्नर्स व एक्सप्लोरर्स के बच्चों को ‘सौर टू स्पेस’ एक्टीविटी द्वारा अंतरिक्ष की जानकारी दी गई,

जिसमें बच्चों को सूर्य, चंद्रमा, तारों, पृथ्वी आदि के बारे में बताया गया कि किस तरह चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर तथा पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। बच्चों को चंद्रमा की कलाओं से भी परिचित करवाया गया। इस तरह की एक्टीविटीज़ का उद्देश्य बच्चों को सौर मंडल व अंतरिक्ष की जानकारी देकर उनके ज्ञान में वृद्धि करना है।

Latest News