PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के प्रतिभावान छात्र अंशुल राणा के नीट (NEET) 2021 की परीक्षा में 49वां ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने के उपलक्ष्य में स्कूल मेनेजमेंट ने किया 1 लाख 1 हजार रूपये की नकद धनराशि से सम्मानित,

the meritorious student Anshul Rana of Cambridge International School Dasuha securing 49th All India Rank in the NEET 2021 examination, the school management honored with a cash amount of Rs 1 lakh 1 thousand

PTB न्यूज़ शिक्षा : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा के अंशुल राणा ने नीट की परीक्षा में 720 में से 707 अंक लेकर जनरल कैटेगरी में 35वां रैंक तथा पूरे भारत में से 49वां रैंक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। अंशुल की इस सफलता ने पूरे स्कूल को चार चाँद लगा दिए हैं। उसकी इसी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल मेनेजमेंट ने अंशुल को 1 लाख 1 हजार की नकद धनराशि से सम्मानित किया है।

.

.

इस अवसर पर अंशुल तथा उसके परिवार को स्कूल में सम्मानित करने हेतु निमंत्रित किया गया। अंशुल का पूरा परिवार अंशुल की इस जीत पर फूला नहीं समा रहा था। अंशुल ने सफलता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है इस विषय पर अपने विचार बच्चों के समक्ष प्रकट किए। अंशुल ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता तथा स्कूल को दिया। उसने बताया कि जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं होता बल्कि केवल लगन तथा दृढ़ निश्चय का होना ज़रूरी होता है।

.

इस अवसर पर बच्चों ने अंशुल से विभिन्न प्रकार के प्रश्न भी पूछे । अंशुल ने अपने हर उत्तर के साथ समस्त बच्चों को मंत्र मुग्ध कर दिया तथा बच्चों ने भी इस बात के लिए अपनी सहमति प्रकट की तथा यह माना कि जीवन के किसी भी मुकाम तक पहुँचने के लिए कठिन परिश्रमी होना बहुत ही अनिवार्य है।

.

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल ने अंशुल तथा उसके परिवार को बधाई दी तथा 1 लाख 1 हजार का चैक भेंट किया। चेयरमैन संजीव कुमार वासल ने अंशुल को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने अंशुल तथा उसके अभिभावकों को सफलता की शुभकामनाएँ दी तथा कहा कि मनुष्य को जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

.

.

प्रयास अर्थात कोशिश ही इंसान को उसके लक्ष्य तक पहुँचने में मदद करती है। स्कूल के प्रत्येक बच्चे को अंशुल से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर श्रीमती ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने भी अंशुल की अथक मेहनत की प्रशंसा की तथा उनको जीवन में और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News