PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Share Market ने आज लगाई लंबी छलांग, इन 4 वजहों से दिखी तेजी,

the-share-market-roared-these-four-factors-contributing-to-the-surge-today-rise

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 6 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 650 अंकों तक उछल गया, जबकि निफ्टी ने 25,000 के स्तर को पार कर लिया। खासतौर पर आईटी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों में सकारात्मक सेंटीमेंट ने भी बाजार की तेजी को मजबूती दी।

.

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 582.95 अंक यानी 0.72% की बढ़त के साथ 81,790.12 पर और निफ्टी 183.40 अंक यानी 0.74% की बढ़त के साथ 25,077.65 पर बंद हुआ। मैक्स हेल्थकेयर, श्रीराम फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में 5% तक की तेजी देखने को मिली। HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के मजबूत तिमाही बिजनेस अपडेट्स ने बैंकिंग शेयरों को मजबूती दी। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे।

.

बैंक निफ्टी 450 अंक यानी 0.8% की बढ़त के साथ 56,000 के स्तर को पार करने में सफल रहा। पिछले पांच दिनों में यह 3% तक बढ़ चुका है। चोलामंडलम सिक्योरिटीज के इक्विटी हेड धर्मेश कांत के अनुसार, “पब्लिक सेक्टर के बैंक और NBFC कंपनियों के तिमाही अपडेट्स मजबूत रहे। प्राइवेट बैंक भी सामान्य रूप से ठीक थे। यह अर्निंग्स सीजन में सकारात्मक माहौल बनाए रखेगा।”

.

.

ग्लोबल मार्केट्स से सपोर्ट
एशियाई बाजारों में सुबह के कारोबार में तेजी रही। जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में भी उछाल देखने को मिला। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स 0.4% ऊपर थे, जो अमेरिकी शेयर बाजार के हरे निशान में खुलने का संकेत दे रहे थे।

.

रुपए में मजबूती
भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर 88.74 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू इक्विटी बाजार में सकारात्मक रुख और संभावित IPO निवेश से रुपए को मजबूती मिली।

.

.

आईटी शेयरों में खरीदारी
आईटी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स के सभी 10 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। कारोबार के दौरान निफ्टी IT इंडेक्स 1.6% तक उछल गया।

.