PTB न्यूज़ “हेल्थ” : इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर और मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यही हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं और इस कोरोना काल में तो इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत ही जरूरी हो गया है / विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे, तो उससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी /
. .इसके अलावा खाद्य पदार्थ भी इम्यूनिटी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं, इसीलिए तो डॉक्टर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो विभिन्न रोगों से शरीर को बचाते हैं / दरअसल, हमारे भोजन में शामिल कुछ पोषक तत्वों से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है / आइए जानते हैं उन पोषक तत्वों के बारे में, जिन्हें आहार में शामिल करने से इम्यूनिटी बेहतर और मजबूत होती है?
.विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन-सी में एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को होने वाले नुकसान और संक्रमण से भी बचाते हैं / फलों में नींबू, संतरा, अंगूर, पपीता, स्ट्रॉबेरी, आंवला और सब्जियों में ब्रोकली, हरी मिर्च, लाल और पीली शिमला मिर्च, टमाटर आदि विटामिन-सी से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करें /
.
.शरीर में आयरन की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी कमी आ जाती है और थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं / इसलिए अपने आहार में इस पोषक तत्व की मात्रा भरपूर रखें / इसके लिए कम वसा वाला मांस या चिकन, पालक, ब्रोकली, सलाद पत्ता, साबुत अनाज, सेम, मटर, अंकुरित फलियां, गुड़ और खजूर आदि को अपने आहार में शामिल करें, क्योंकि इनमें आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है /
.अगर शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है, तो उसका असर हमारे इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है, इसलिए मजबूत इम्यूनिटी के लिए विटामिन-डी बहुत जरूरी होता है / संतरे का जूस, गाजर का जूस, दूध, अंडा और मशरूम आदि विटामिन-डी से भरपूर होते हैं / आपको इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए /
.यह विटामिन भी इम्यूनिटी को मजबूत करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार होता है, इसलिए आप अपने आहार में खुबानी, कीवी, बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, ब्रोकली आदि को जरूर शामिल करें, क्योंकि ये विटामिन-ई से भरपूर होते हैं /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें











































