PTB News

Latest news
के.एम.वी. में हैपी ट्रेलस -विदाई समारोह का आयोजन, हरमनदीप बनी मिस फेयरवैल डीएवी यूनिवर्सिटी ने किया सीआरपीएफ कर्मियों के बच्चों को शिक्षित करने हेतु किया करार, एजीआई ग्लोबल स्कूल ने “शो एंड टेल” प्रतियोगिता का आयोजन किया, सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ को एजुकेशन में बिजनेस प्लान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, एचएमवी की बीसीए सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं, जालंधर पठानकोट बाईपास पर हुआ बड़ा हादसा, 10 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई, कई लोग हुए घायल, देखें... WhatsApp, की भारत सरकार को बड़ी चेतावनी, मजबूर किया तो छोड़ देंगे देश, जाने क्यों? रद्द किया चुनाव आयोग ने इस भाजपा उम्मीदवार का नामांकन, कनाडा से बड़ी खबर, विजिटर वीजा में देरी करना, कनाडा सरकार को पड़ा भारी, जाने पूरा मामला, गोल्डन टैंपल में पंजाब के मुख्यमंत्री मान अपनी नवजन्मि बेटी व पत्नी संग पहुंचे माथा टेकाने,
Translate

अगले 5 दिनों आप ना निकलें घर से बाहर तो हो अच्छा, पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों को लेकर जारी हुआ अलर्ट,

things will worsen now severe cold wave will continue many states including punjab haryana the next 5 days Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : देश में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। कई राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। खासकर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दे रही हैं। आए दिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम की पहली जबरदस्त ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

वहीं बाजारों में दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचते देखे गए। मंगलवार को तड़के से ही छाए घने कोहरे के करण ठंडक और बढ़ गई। इतना ही नहीं इस ठंड के बीच कई राज्यों में बारिश ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। देश में 23 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की माने को अगले पांच दिनों तक दिल्ली, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।

सुबह के समय हवा की रफ्तार भी तेज होगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह आठ बजे तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं यहां आज अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम सात डिग्री रहेगा। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।