PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

एचएमवी कॉलेज में एनएसएस कैंप का तीसरा दिन,

Third Day of a Special NSS Camp Organized at HMV Collage Jalandhar

PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय कैम्प का तीसरा दिन डीएवी गान तथा एनएसएस गान से आरम्भ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम एनएसएस वालंटियर्स कमलप्रीत कौर, रिया और अंकिता द्वारा दूसरे दिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें दूसरे दिन आयोजित की गई गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त चर्चा की गई।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने एनएसएस वालंटियर्स के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने वालंटियर्स को बताया कि नि:स्वार्थ की गई समाज सेवा का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है। एनएसएस वालंटियर्स ने कॉलेज के बोटैनिकल गार्डन की पूरी ग्राऊंड को अच्छी तरह साफ किया। वालंटियर्स ने बहुत ही उत्साह से ग्राऊंड में गिरे हुए पत्तों को एक जगह पर इकट्ठा किया ताकि इससे पौधों के लिए खाद का निर्माण किया जा सके।

दोपहर के खाने के बाद वालंटियर्स ने कालेज के इको गार्डन को साफ किया तथा वेस्ट उत्पादों का इस्तेमाल करके इको गार्डन की सुंदरता को बढ़ाया। वालंटियर्स ने गार्डन को सजाने के लिए पुरानी बोतलों तथा पुराने कपड़ों का इस्तेमाल किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने वालंटियर्स की इस कलाकृति को सराहा और कहा कि एचएमवी हमेशा

‘माई वेस्ट माई रिस्पांसिबिलिटी’ के अन्तर्गत अपना योगदान देता आ रहा है। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. वीना अरोड़ा ने वालंटियर्स को आने वाले दिनों में की जाने वाली सामाजिक सेवाओं के बारे में बताया। सुश्री हरमनु पाल ने वालंटियर्स द्वारा तीसरे दिन की गई गतिविधियों में उनका साथ दिया। इस अवसर पर सुश्री भावना तथा श्री परमिंदर सिंह भी मौजूद रहे।

Latest News