PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

BMW के बाद लुटेरों ने खाना खा रहे दोस्तों से तेजधार हथियारों के बल पर लूटी कार, फैली सनसनी,

threatened friends eating food and the robbers fled with the car punjab ludhiana Crime News PTB BIG Breaking News

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में लगातार लूट की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं / एक तरफ जहां आज ही जालंधर पुलिस ने बीते दिनों हुई BMW कार की लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कार बड़ी सकता हासिल की वहीं दूसरी और जिला लुधियाना में बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर स्विफ्ट कार को लूट लिया और भागने में कामयाब हो गए /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत नगर चौक के पास रहने वाला नवल गर्ग अपने दोस्त कुश वर्मा के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर निकले थे / दोनों जब रोटरी क्लब रोड पर थे तो उन्होंने ऑनलाइन आर्डर से फूड मंगवा लिया / दोनों खाना खाने के लिए गाड़ी से बाहर निकल आए और वहीं खाना खाने लगे /

इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए, जिनके पास तेजधार हथियार थे / उन्होंने दोनों को हथियार दिखाकर डराना शुरू कर दिया / उसके बाद वह धमकियां देकर कार लूट कर फरार हो गए / नवल और उसका दोस्त कुछ करते तब तक आरोपी तेज रफ्तार गाड़ी और बाइक भगा कर ले जा चुके थे /

उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व आसपास लगे CCTV फुटेज को हासिल कर लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास करने में जुट गई है / फिलहाल शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, लेकिन शहर में हुई इस कार लूट की वारदात के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है /