PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब में हुआ बड़ा सड़क हादसा, मां-बेटे सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत,

Three including mother son killed in road accident abohar punjab

PTB Big Accident न्यूज़ अबोहर : मलोट मार्ग पर मोदी पेट्रोल पंप के निकट आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला टैंकर कुछ दूरी पर जाकर रूक गया, जबकि पुलिस उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल तीनों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ (राजस्थान) निवासी मां और बेटा पूजा और नवीन अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर मलोट रोड से जा रहे थे। जब वह मोदी पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे एक डीजल टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए।

इस दौरान तीनों के सिर व शरीर में अंदरूनी चोटें होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नरसेवा नारायण सेवा समिति की टीम द्वारा हादसे में मृत तीनों के शवों को अबोहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।