PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

जालंधर में विजय ज्वेलर की दुकान पर तीन लुटेरों ने गन पॉइंट पर दिया लूट की बड़ी वारदात को अंजाम, घटना CCTV में हुई कैद

three-robbers-carried-out-a-major-robbery-at-gunpoint-at-vijay-jeweller-shop-in-jalandhar-the-incident-was-captured-on-cctvs

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते भार्गव कैंप इलाके में आज यानि गुरुवार को विजय ज्वैलर की दुकान में लूट हो गई। लुटेरों का CCTV भी सामने आया है। जहां लुटेरों ने दूकान के अंदर आते ही पिस्टल ज्वैलर की तरफ तान दी। इसके बाद कुछ ही मिनट में नकदी और ज्वैलरी लूट कर भागने में कामयाब हो गए। लुट की यह घटना विजय ज्वेलर की दूकान में लगे CCTV फुटेज में कैद हो गई।

.

विजय ज्वैलर का दावा है कि लुटेरे उनकी दुकान से सोने के गहने और नकदी ले गए हैं दुकानदार विजय ने बताया कि सुबह बेटे ने दुकान खोली थी। लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया और दुकान को लूटकर भाग गए। लूट की यह पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। दुकान की CCTV फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है।

.

.

3 लुटेरे पिस्तौल और हथियार लेकर दुकान में घुस जाते हैं। इसके बाद दुकान मालिक का बेटा घबरा जाता है और चिल्लाने लग जाता है। इस दौरान दुकान मालिक के बेटे ने शोर भी मचाया। इसके बाद एक लुटेरे ने तेजधार हथियार से दुकान के काउंटर का शीशा तोड़ दिया। वहीं अन्य दोनों साथी दुकान से गहने चुराने लग गए। काउंटर का शीशा तोड़ने के बाद वहां से गहने निकालने के बाद लुटेरे पिस्तौल दिखाकर दुकान मालिक के बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगे।

.

लुटेरे दुकान मालिक को तिजोरी से नगदी निकालने के लिए कहने लगे। इसके बाद तिजोरी से नगदी निकालकर बैग में भरी और फिर सोने के गहने उठाने लगे। लगातार 2 मिनट तक लुटेरे दुकान से गहने और नगदी लूटते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद जब लुटेरे फरार हुए तो दुकान मालिक के बेटे ने बाहर निकलकर फिर से शोर मचाना शुरू किया। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे 2 लाख से अधिक नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल है।

.

.

लोगों में रोष है कि दिन दहाड़े भरे बाजार में 5 व्यक्ति पिस्तौल के बल पर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। इस दौरान लुटेरों द्वारा दुकान के शीशे भी तोड़े गए। ज्वेलर भाइचारे का आरोप है कि इलाके के हालात यह हो गए है कि कोई भी दुकानदार इस समय सेफ नहीं है। आरोप है कि लुटेरों द्वारा रेकी करके घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं अन्य ज्वेलर ने कहा कि 5 व्यक्ति दुकान पर आए थे। इस दौरान 3 लुटेरे दुकान में घुस गए।

.

जहां वह पिस्तौल के बल पर दुकान में घुसे और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दुकानदार के बेटे के साथ लुटेरों की हाथापाई भी हुई, लेकिन लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मार्केट के एक दुकानदार ने कहा कि अन्य दुकानदारों द्वारा लुटेरों को काबू करने की कोशिश की गई, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए। सुनियारा बाजार के व्यापारियों ने चेतावनी दी कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जल्द दुकानें बंद करके धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

.