PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी खबर, सोते हुए 2 नौजवान भाईयों की गला काटकर हत्या, फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस,

Throat slitting of 2 young brothers sleeping, police engaged in investigation

 PTB Crime News धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में डबल मर्डर हुआ है. यहां पर दो सगे भाईयों को मौत के घाट उतार दिया गया है. सोते हुए भाइयों की गला रेत कर हत्या की गई है. पुलिस ने फिलहाल एक शख्स को डिटेन किया है. पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज किया है.जानकारी के अनुसार, थाना इन्दौरा के अंतर्गत आते गांव डाहकूलाड़ा का यह मामला है. अनिल और विनोद नाम के दो सगे भाइयों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. इनके ही साथी घनश्याम को शक के आधार पर पुलिस ने डिटेन किया है.

गुरुवार सुबह तड़के डाहकूलाड़ा की प्रधान के बेटे निर्मल प्रसाद ने थाना इन्दौरा में सूचित किया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो प्रवासियों का कत्ल हो गया. इस पर डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा अपनी टीम सहित मोके पर पहुंचे व शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गए. मौके पर फोरेंसिक जांच टीम डॉ विजय की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए.

डीएसपी नूरपुर ने बताया कि मृतक मूल रूप से गांव सांगरा जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. यहां मजदूरी का काम करते थे. बुधवार रात को सोते समय तेजधार हथियार से दोनों का कत्ल कर दिया गया. मृतकों की पहचान अनिल कुमार (18) विनोद कुमार (21) सपुत्र धनी राम वासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है. सन्देह के आधार पर उनके एक साथी घनश्याम जोकी को गिरफ्तार किया गया है. यह दोनों के साथ ही रहता था. पुलिस पुरे मामले की पड़ताल कर रही है.