PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन के बैनर तले कॉलेज टीचर्स के धरने का आज 14वां दिन,

Today is the 14th day of dharna of college teachers under the banner of Punjab and Chandigarh College Teachers Union

PTB News शिक्षा : पंजाब एवं चंडीगढ़ कालेज टीचर्स यूनियन के बैनर तले पूरे पंजाब के लगभग 20000 कॉलेज व विश्वविद्यालय के टीचरों का धरना 14 दिन में प्रवेश कर गया है। एचएमवी यूनिट प्रधान डॉ. आश्मीन कौर ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि सरकार अध्यापकों की जायज मांगों की सुनवाई नहीं कर रही।

टीचर्स की सातवां वेतन आयोग लागू करने व UGC से डीलिंक ना करने की मांगे पूरी तरह जायज है। सरकार को इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि कॉलेजों में शैक्षणिक व अन्य कार्य पूरी तरह बंद है। एचएमवी यूनिट सदस्यों ने सरकार की धक्के शाही के विरोध में जमकर नारे लगाए। यूनिट सचिव डॉ शालू बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज कैबिनेट की मीटिंग में इस मुद्दे पर विचार होने की पूरी संभावना है।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें पंजाब को छोड़कर पूरे भारत में लागू हो चुकी हैं इसीलिए UCCTU ने शैक्षणिक कार्यों पर विराम लगाने का फैसला किया है, लेकिन सरकार को बच्चों की पढ़ाई के नुकसान से अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा है। इस अवसर पर यूनिट वाइस प्रेसिडेंट डॉ हरप्रीत सिंह व ज्वाइंट सचिव सीमा खन्ना व यूनिट के सभी सदस्य उपस्थित थे।