PTB News

Latest news
पंजाब : बच्चों से भरी स्कूल बस व PRTC बस से हुई जोरदार टक्कर, 10 से 15 छात्र हुए घायल, ड्राइवर की टू... पंजाब : बिजली संकट के बाद पावरकॉम के CMD बसंत गर्ग को हटा की गई गुरकीरत किरपाल की तैनाती पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी के साथ ही सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 100 रुपए की मिलेगी सीधे सब्सिडी पंजाब : 6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी बिक्रेता की काटी उंगलियां, बस ड्राइवर के मुंह पर मारे बंदूक की ... कॉकरोच पार्टी के संस्थापक ने फिर किया आंदोलन शुरू करने का ऐलान GNA University में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के लिए आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन पंजाब : पंजाबी सिंगर के घर हुई ताबड़/तोड़ फायरिंग, 7-8 राउंड किये हम/लाव/रों ने फा/यर बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में आंधी-बारिश का कहर,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

Tornadoes entire north India including Delhi-NCR

अभी तक 56 लोगों की हुई मौत, 27 फ्लाइट डायवर्ट, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : मौसम ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में शनिवार को अचानक करवट बदला / दिल्ली-एनसीआर में 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने के कारण शाम पांच बजे ही अंधेरा छा गया / इसके बाद तेज हवा के साथ आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी / खराब मौसम के कारण दिल्ली आने वाली 27 उड़ानों के रूट बदलने पड़े, जबकि कई उड़ानों में देरी हुई / दिल्ली में ब्लू व रेड लाइन मेट्रो सेवा और करीब आधा दर्जन ट्रेनें भी प्रभावित हुईं /

दिल्ली-एनसीआर के लोग शनिवार सुबह से ही भारी उमस के कारण बेहाल थे, लेकिन शाम को आई बारिश ने गर्मी से निजात दिलाई / शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया / आर्द्रता 49 से 74 फीसदी तक रिकॉर्ड की गई / आंधी-बारिश के कारण छुट्टी का दिन होने के बावजूद राजधानी में जाम से लोगों को परेशानी हुई / तेज आंधी से कई जगह पेड़ टूटने की सूचना भी है /

शुक्रवार-शनिवार को बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई राज्यों में मरने वालों की संख्या 56 हो गई है, जबकि इतने ही लोग घायल हुए हैं / दो दिन के भीतर उत्तर प्रदेश में 26, बिहार में 14, ओडशा में 10, झारखंड में 4 और मध्य प्रदेश में 2 लोगों की मौत हुई है / मई से अब तक तूफान और बिजली गिरने से देशभर में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है /