PTB Shocking News अमृतसर : अमृतसर के एक कांग्रेस विधायक के पीए परमजीत सिंह, एएसआइ नरिंदर सिंह और स्वर्ण कारोबारी हरभजन सिंह से दुखी होकर कारोबारी सुखविंदर सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है / घटना मंगलवार शाम की है / आरोप है कि पीए और एएसआइ कारोबारी हरभजन व सुखविंदर सिंह के बीच हुए झगड़े को तूल दे रहे थे / इस बाबत बी डिवीजन थाने की पुलिस ने सुखविंदर सिंह और उसके बेटे पर भारतीय दंड संहित 326 के तहत केस दर्ज कर लिया था /
. . .सुखविंदर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि हरभजन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके घर में तोड़फोड़ की थी / उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी / कांग्रेस विधायक के पीए परमजीत सिंह ने पुलिस पर दबाव डालकर उलटा उसी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवा दी थी / इसके बाद से वह घर से फरार था / उस पर लाखों रुपये देकर एफआइआर खारिज करने का दवाब डाला जा रहा था/
.
.सुखविंदर सिंह ने लिखा कि पुलिस कर्मी नरिंदर सिंह उन्हें धमका रहा था कि अगर वह थाने में पेश नहीं हुआ तो वह उसके घर की महिलाओं को उठाकर थाने ले आएगा / इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है / घटना के बाद पीए का मोबाइल स्विच ऑफ़ है / पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































