PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, पंजाब पुलिस के ACP और उनके गनमैन जले जिंदा,

tragic-accident-ludhiana-punjab-fierce-collision-between-two-cars-acp-and-his-gunman-burnt-alive

.

.

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां समराला के नजदीक गांव दियालपुरा के पास फ्लाईओवर पर देर रात एक बजे दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ACP और उनके गनमैन की मौत हो गई, जबकि एक ड्राइवर पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। मृतक एसीपी की पहचान संदीप और गनमैन परमजोत के रूप में हुई है।

.

.

डीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित किया। बता दें कि संदीप लुधियाना से पहले संगरूर में तैनात थे। संदीप 2016 बैच के PPS अफसर थे। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लुधियाना ईस्ट के एसीपी संदीप सिंह अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ चंडीगढ़ से आ रहे थे। तभी समराला के पास दयालपुरा गांव के पास फ्लाईओवर पर ओवरटेक कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से उनकी टक्कर हो गई।

.

.

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार में आग लग गई और दोनों जिंदा जल गए। जिस समय गाड़ी में आग लगी, उस समय एसीपी, गनमैन व ड्राइवर गाड़ी में थे। राहगीरों ने तीनों को गाड़ी में से निकाला और समराला के सीवल अस्पताल में लेकर गए, जहां एसीपी संदीप सिंह और गनमैन परमजोत सिंह की मौत हो गई। कुछ लोगों ने मौके की वीडियो भी बनाई।

.

.

.

.