PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर Travel Agent ने मारी लाखों की ठगी, पीड़ित किश्तें भरने को हुआ मजबूर,

travel-agent-fraud-of-lakhs-in-the-name-of-australia-visa-mataur-police-station-complaint-mohali-punjab

PTB Big न्यूज़ मोहाली : ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर फतेहगढ़ निवासी युवक से साढ़े सात लाख रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित का कहना है कि उसने सारी पेमेंट, अपनी सेविंग और अपना सोना गिरवी रखकर दी। ज्वेलरी की महीने की किश्त 16 हजार रुपए चुकानी पड़ रही है। लेकिन कंपनी वालों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पीड़ित ने आखिर में आकर पुलिस को शिकायत दी है।

Travel Agent fraud of lakhs in the name of australia visa mataur police station complaint Mohali Punjab

पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल चल रही है। जांच के बाद ठगी मिली तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गगनदीप ने बताया कि वह सरहिंद फतेहगढ़ साहिब से संबंध रखते हैं। वह इंग्लैंड जाकर वापस आया था। उसकी योजना थी किसी अन्य देश में जाकर जॉब करने की। इसी बीच उसने सोशल मीडिया पर आरोपियों की कंपनी का एड देखा। फिर इनसे संपर्क किया। 

Travel Agent fraud of lakhs in the name of australia visa mataur police station complaint Mohali Punjab

गगनदीप ने बताया कि मोहाली के फेज-तीन में एक नामी इमिग्रेशन कंपनी है। कंपनी मैनेजमेंट ने उसे कहा था कि वे उसे ऑस्ट्रेलिया का 482 वीजा लगवा देंगे। इसके लिए उन्होंने उसे साढ़े सात लाख रुपए दिए थे। लेकिन 2 अक्टूबर को एक साल हो गया है। न तो कंपनी वाले उसे विदेश भेज रहे हैं और न ही उसकी पेमेंट वापस कर रहे हैं। जब वह यहां आता है तो कभी दस हजार, कभी पांच हजार देने की बात करते हैं।

travel-agent-fraud-of-lakhs-in-the-name-of-australia-visa-mataur-police-station-complaint-mohali-punjab

जबकि यहां आने में हजार रुपए का पेट्रोल लग जाता है। गगनदीप सिंह ने कहा कि वह पहले इंग्लैंड जा चुके थे। जो पैसा उसने वहां कमाया था, वह सारा ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए कंपनी को दे दिया था। लेकिन न तो कंपनी ने कोई कागजात दिए और न ही भुगतान किया। इसके बाद घर का सोना गिरवी रखा। महीने की किश्त 16 हजार रुपए है। मैंने अभी तक शिकायत नहीं की।

Travel Agent fraud of lakhs in the name of australia visa mataur police station complaint Mohali Punjab

मुझे विश्वास था कि वे मुझे भेज देंगे। लेकिन अब यह कोई मदद नहीं कर रहे हैं।  पैसे भी वापस नहीं कर रहे हैं। इनके खिलाफ कोई प्रदर्शन करता है तो नाम बदल लेते हैं, कारोबार ऐसे ही चलता है। वहीं इस पुरे मामले संबंधी जानकारी देते हुए SHO अमनदीप सिंह कंबोज ने कहा कि तीन ए एक व्यक्ति की शिकायत आई है। हम उसकी वेरिफिकेशन करेंगे। अगर इसमें किसी तरह ठगी मिलती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।