PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री आर.सी. चोपड़ा जी की पुण्यतिथि एंटी-लेप्रोसी आश्रम, जालंधर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई,

Tribute to Late RC Chopra ji St. Soldier

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री आर.सी. चोपड़ा जी की पुण्यतिथि एंटी-लेप्रोसी आश्रम, जालंधर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से आश्रम पहुंचकर दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं समाजसेवी स्वर्गीय श्री आर.सी. चोपड़ा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

.

.

.

कार्यक्रम के दौरान सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल श्री मनगिंदर सिंह, एवं स्टाफ के साथ, स्वर्गीय श्री आर.सी. चोपड़ा जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। इस दौरान पंडित जी द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति एवं स्मृति में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना भी की गई। इस अवसर को चिह्नित करते हुए एंटी-लेप्रोसी आश्रम के निवासियों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ आश्रम निवासियों को भोजन परोसा।

.

ग्रुप वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने कहा कि स्वर्गीय श्री आर.सी. चोपड़ा जी शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ मानव सेवा में भी विश्वास रखते थे। उन्होंने कहा कि वे सदैव समाज के जरूरतमंद एवं विशेष रूप से सक्षम वर्ग के लोगों के मजबूत सहायक रहे, और यही कारण है कि उनकी पुण्यतिथि प्रतिवर्ष आश्रम में उनके मानवीय मूल्यों एवं निस्वार्थ सेवा को श्रद्धांजलि स्वरूप मनाई जाती है।

.

.

.