PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

ट्रक और रोडवेज की बस में हुई भीषण टक्कर, हादसे में 19 लोग हुए गंभीर रूप से घायल,

 

 

[smartslider3 slider=6][smartslider3 slider=7][smartslider3 slider=8][smartslider3 slider=9][smartslider3 slider=10][smartslider3 slider=11]

 

सभी घायलों को करवाया गया लोहिया के अस्पताल में भर्ती, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ लखनऊ : लखनऊ में आज सुबह के समय हुए एक भयानक सड़क हादसा में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है / गोमतीनगर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते समतामुल्क चौराहे के पास एक ट्रक और एक रोडवेज बस की भीषण टक्कर हो जाने से बस के परखच्चे उड़ गए /

आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया / हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए हैं / वहीं, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है / उधर, हादसा होते ही ट्रक चालक मौके से भाग निकला / बताया जाता है कि कैसरबाग बस अड्डे से सुबह रोडवेज बस गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी /

बस जैसे ही समता मूलक चौराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी / टक्कर से बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए / मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया / बस चालक और एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है / पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है /