PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में पाकिस्तानी हमले के बीच पुलिस थाने को उड़ाने की आंतकियों की साजिश नाकाम, टाइम बम और RDX सहित दो को दबोचा,

two-accused-of-terrorist-happy-passia-arrested-with-time-bomb-and-rdx-in-chandigarh-punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : एक तरफ जहां पाकिस्तान पंजाब में बीते कई घंटों से ड्रोन द्वारा हमले करने की नाकाम कोशिश में लगा हुआ है उसी बीच पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को एक बार फिर से आंतकियों द्वारा दहलाने की साजिश हो पुलिस ने नाकाम कर बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकी ग्रुप के दो सदस्य चंडीगढ़ में भारी मात्रा में RDX और टाइम बम लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते एक बड़ी वारदात होने से बच गई।

.

.

इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने आतंकी हैप्पी पसिया के दो सदस्यों को भारी मात्रा में हथियार, टाइम बम और RDX सहित गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के एसपी जसबीर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वह दोनों आंतकी को पकड़ने के लिए इस पुरे ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। वहीं इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोनों बदमाशों को वारदात से पहले ही दबोच लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सेक्टर-39 की जीरी मंडी के पास जंगल एरिया से दबोचा है।

.

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी चंडीगढ़ में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हाल ही में IB ने चंडीगढ़ पुलिस से इनपुट साझा किया था कि हैप्पी पसिया चंडीगढ़ के साउथ एरिया के थाने को उड़ाने की साजिश रच रहा है। इसके बाद पुलिस ने थानों की सुरक्षा को बढ़ा दिया था। आपको यह भी बता दें कि बता दें कि अमेरिका में रह रहा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैप्पी पासिया को बीते महीने अप्रैल में FBI और अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने गिरफ्तार किया था।

.

.

आपको यह भी बता दें कि 9 सितंबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित कोठी नंबर-575 में हैंड ग्रेनेड हमला हुआ था। एक ऑटो में तीन युवक आए थे, जो कोठी में हैंड ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासिया ने ही ली थी। जिस कोठी पर बम फेंका गया है वह NRI दंपती रमेश मल्होत्रा की है। चंडीगढ़ में US बैठे गैंगस्टर हैप्पी पासिया और पाकिस्तान बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने एक ग्रेनेड अटैक कराया था।

.