PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

बड़ी ख़बर, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई ढाई वर्षीय बच्ची, हुई दर्दनाक मौत,

two and half year old girl hit vande bharat train kiratpur sahib dies Big Sad News

PTB Sad न्यूज़ कीरतपुर साहिब : कीरतपुर साहिब से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है / जहां के निकट लोहंड पुल के नजदीक वंदे भारत ट्रेन से टकराने से एक ढाई वर्ष की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची का नाम खुशी है जो अपने पिता के पीछे-पीछे घर से निकल गई थी।

रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुशी के पिता विकास, एक स्ट्रीट वेंडर हैं जो रेलवे ट्रैक क्रॉस करके अपने काम पर जाते हैं। ख़ुशी के पिता को यह नहीं पता था कि बच्ची भी उनके पीछे-पीछे आ रही है। सुपरफास्ट गाड़ी होने के कारण ट्रेन की गति अधिक थी। इसकी चपेट में आकर बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के संबंध में पता चलने पर तुरंत घरवालों ने बच्ची के शव को घटनास्थल से उठाया और गांव वासियों की मदद से रेलवे विभाग को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर रेलवे विभाग की पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर बच्ची के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

Latest News