.
.
.
.
.
.
.
.
.
Two-day seminar on “Muscle Energy Technology” concludes at Lyallpur Khalsa College, Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के फिजियोथरेपी विभाग की और से मसल एनर्जी तकनीक के विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया / सेमिनार के दूसरे और अंतिम दिन डॉ. मंजीत सिंह स्पोर्ट्स फिजिशियन, कंपोजिट अस्पताल बी.एस.एफ. जालंधर, मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए / मुख्य वक्ता के रूप में श्री आशीष प्रभाकर, कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मनीपाल युनिवर्सिटी, कर्नाटक ने शिरकत की /
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा और विभाग के मुख्य डॉ. राजू शर्मा ने महिमानों का फूलों के गुलदस्ते देकर जोरदार स्वागत किया / मुख्य मेहमान और मुख्य वक्ता ने मसल एनर्जी तकनीक संबंधी अपने लैक्चर में बताया कि गलत पोस्चर करके गर्दन और मोड़े की मासपेशियां छोटी और खराब हो जाती हैं / मसल एनर्जी तकनीक के साथ इनको ठीक किया जा सकता है /
प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि मसल एनर्जी तकनीक जैसे सेमिनारों का महत्व तब ही सिद्ध होता है जब इस तकनीक का प्रचार और प्रसार आम लोगों में हो / उन्होंने विद्यार्थियों को इस सेमिनार का ज्यादा से ज्यादा फयदा उठाने का संदेश और इस तकनीक को उपयोग करने को भी कहा /
इस सेमिनार में कुल 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया और उनको सर्टिफिकेट भी दिए गए / विभाग के मुखिया डॉ. राजू शर्मा ने मुख्य महिमान, मुख्य वक्ता, स्टाफ और विद्यार्थियों का इस सेमिनार में भाग लेने के लिए धन्यबाद किया / इस मौके पर डॉ. जसवंत कौर, डॉ. प्रियांक शारदा, डॉ. रीचा, डॉ. राजवीर कौर, डॉ. कोमल, डॉ. वनीता और डॉ. सोनिया मौजूद थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Two-day seminar on “Muscle Energy Technology” concludes at Lyallpur Khalsa College, Jalandhar




































