.
Two day workshop on Legal Awareness at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के प्रांगण में कॉलेज प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन पंजाब स्टेट कमीशन फॉर वूमैन की ओर से नैशनल कमीशन फॉर वूमैन, नई दिल्ली की सहायता से कानूनी जागरूकता प्रोग्राम विषय पर दो-दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया /
.समस्त कार्यक्रम का आयोजन संस्था के लीगल लिटरेसी क्लब की अध्यक्षा-श्रीमती अलका, श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती नीटा मलिक व डॉ. जीवन देवी के संरक्षण में किया गया / कार्यशाला के प्रथम दिवस मुख्यातिथि स्वरूप डॉ. सचिन गुप्ता आईपीएस, श्रीमती किरण धामी पंजाब राज महिला पुलिस की सदस्या, श्री अशोक कुमार आइ्रसीपीपीएस, एडवोकेट आभा नागर, एडवोकेट एंजलीना बराड़, श्री निर्मल सिंह, श्रीमती प्रवीन कुमारी, इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे /
.सर्वप्रथम संस्था की परम्परानुसार ज्योति प्रज्जवल कर डीएवी गान प्रस्तुत कर समागम का शुभारंभ किया गया / इस उपरान्त अतिथियों का प्लांटर भेंटकर स्वागत किया गया / प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने सर्वप्रथम संस्था में पधारे गणमान्य अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया एवं कहा कि आज समाज में निरन्तर महिला अहिंसात्मक केस देखने को मिलते है जिसका सबसे बड़ा कारण महिला को स्वयं कानूनी शिक्षा का अल्पज्ञान होना है /
.इस कार्यशाला का उद्देश्य ही छात्राओं को महिला कानूनों संबंधी उचित जानकारी प्रदान करना है ताकि भविष्य में महिला सुरक्षित हो सकें / हमारा कर्तव्य अपने बच्चों का कानूनी ज्ञान प्रदान करना भी है / तद्उपरान्त श्रीमती किरण धामी ने कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया एवं बताया कि इस प्रोग्राम का आयोजन करने का उद्देश्य समाज में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए किया गया है / समाज में बदलाव लाने के लिए हमें अपने बच्चों को कानूनी ज्ञान देना अति आवश्यक है /
.डॉ. सचिन गुप्ता ने आज की सामाजिक स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी हजारों लड़कियां प्रताडि़त की जाती है जिन्हें हम न्याय नही दे पाते क्योंकि उन्हें कानूनी जानकारी नही है / उन्होंने साईबर क्राईम के प्रति भी उपस्थित जन को जागरूक किया / दूसरे दिन मुख्यातिथि स्वरूप श्री मनीत दुग्गल एडीशनल पब्लिक प्रोसीक्यूटर, श्रीमती रूपम लॉ कालेज, जीएनडीयू, श्रीमती रितु ग्रोवर डिप्टी डिस्ट्रिक एटोन्मी, पीएप फिल्लौर उपस्थित रहे /
.
श्री मनीत दुग्गल ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी / उन्होंने बताया कि महिला अहिंसा का शिकार तभी होती है क्योकि वह कानूनी ज्ञान से अनभिज्ञ है / प्रत्येक अहिंसक क्रिया के पीछे कानून है / आवयश्कता उन कानूनों के प्रति जागरूक होना है / इसी उपलक्ष्य में अन्य वक्ता एडवोकेट आभा नागर, एडवोकेट एंजलीना बराड़ , श्रीमती रूपम, श्रीमती रितु ग्रोवर ने भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी / विभिन्न विषयों पर विचारात्मक ज्ञान प्रदान कर समागम सम्पन्न हुआ / मंच संचालन डॉ. (श्रीमती) अंजना भाटिया द्वारा किया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Two day workshop on Legal Awareness at HMV College Jalandhar


































