PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के दो शिव सेना नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने दुकानदारों से क्या की अपील,

two leaders shiv sena arrested gurdaspur Punjab

PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पटियाला में हुए घटनाक्रम को लेकर शिव सेना की ओर से शनिवार को धारीवाल बंद की काल दी गई थी। जिसके चलते जिला पुलिस द्वारा शिव सेना के दो बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है, ताकि माहौल खराब न हो। जिसके बाद शहर भी फिलहाल बंद भी नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि शिव सेना बाल ठाकरे के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष हनी महाजन और शिव सेना पंजाब के नेता रोहित महाजन की ओर से गत देर शाम फेसबुक पर लाइव होकर शनिवार को धारीवाल बंद की काल दी गई थी। उक्त नेताओं ने सभी लोगों को पटियाला में काली माता मंदिर पर हुए हमले के रोष स्वरूप शहर बंद रखने को कहा गया था।

जिसकी भनक लगने पर पुलिस द्वारा पहले ही उक्त दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि धारीवाल में माहौल खराब न हो और पटियाला जैसी स्थिति से बचने के लिए दोनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दुकानदारों से भी दुकानें खुली रखने की अपील की है, जिसके बाद फिलहाल बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है।