PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

नदी में डूबे दो स्कूली बच्चे, सर्च अभियान जारी

two school kids drowned in satluj river in rampur

PTB Shocking News शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में दो स्कूली बच्चे सतलुज नदी में डूब गए हैं. फिलहाल बच्चों की तलाश नदी में की जा रही है. एनडीआरएफ की टीम बच्चों की तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार रामपुर के खनेरी वार्ड-9 की यह घटना है. बच्चों के परिजनों ने गुरुवार को जब य़े घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की. दोनों नौवीं कक्षा में ये बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं. गुरुवार को ही बच्चों के एग्जाम खत्म हुए थे.

हालांकि यह सामने नहीं आया है कि बच्चे नदी में नहाने उतरे थे या कुछ और मामला है. एक बच्चा तकलेच के थेडा से है. वहीं दूसरा बच्चा करसोग का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल, बच्चों की तलाश में एनडीआरफ की टीम कर रही है. दोनों को अब तक सुराग नहीं मिला है.एसडीएम व एसपी रामपुर थाने के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। लापता किशोरों में मानव शर्मा(14) निवासी हरि कुफरी उपतहसील पांगणा, (करसोग, मंडी) और वीरेंद्र(14) निवासी ग्राम थेडा बाल्टीधर पीओ तकलेच तहसील रामपुर शामिल हैं.

पुलिस को मौके से दोनों के कपड़े और जूते मिले हैं. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया लग रहा है कि नहाने के लिए नदी में उतरे दोनों किशोर सतलुज में डूब गए. हालांकि, अभी तक इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है. स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ गुरुवार रात को तलाशी व बचाव अभियान के लिए मौके पर मौजूद रही.